अमेरिकी फर्म को मिला है शो-काज नोटिस
वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च को भारत के मार्केट रेगुलेटर SEBI से 46 पेज का कारण बताओ नोटिस मिला है।
पिछले साल जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर स्टॉक मैनिपुलेशन से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप लगाए थे, जिसे लेकर ही ये नोटिस दिया गया है।
नोटिस मिलने के बाद से फर्म बौखला गया है। इसके अधिकारी अब जोड़तोड़ में जुटे हैं और मीडिया में अलाप कर रहे हैं।
रिसर्च फर्म ने 1 जुलाई को पब्लिश किए अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि नोटिस में कहा गया है कि उसने नियमों उल्लंघन किया है।
कंपनी ने कहा, SEBI ने आरोप लगाया है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में पाठकों को गुमराह करने के लिए कुछ गलत बयान शामिल हैं। दरअसल सेबी धोखेबाजों को बचाने का प्रयास कर रहा है।
इसे भी पढ़ें
अडाणी ग्रुप की 32वीं AGM, अडाणी बोले- हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमें बदनाम करने के लिए बनाई गई थी