बोकारो। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने आज धनबाद के चंदनकियारी में ढुल्लू महतो के पक्ष में चुनावी सभा की।
इसमें उन्होंने कहा कि धनबाद में हमारी जीत निश्चित है। अब देश में दो चरण का चुनाव होना है।
अभी तक के रुझान से कहा जा सकता है कि इस बार 400 से अधिक सीट से मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।
कांग्रेस और उसके गठबंधन को बहुमत नहीं आने वाला है। इस बार मोदी जी को पीएम बनाए। इस बार कृष्ण मंदिर और ज्ञानवापी मंदिर भी बनेगा।
अभी भी पूरा कश्मीर हमारे पास नहीं है। एक टुकड़ा पाकिस्तान के पास है। इस बार पीएम मोदी POK को भी भारत में मिला लेंगे।
इस बार विश्व गुरु भी बनेगा भारत और तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था भी होगा।
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जब बीजेपी को 300 सीट मिला तो आज 500 वर्षो से विवादित राम जन्मस्थल पर आज भव्य मंदिर बना दिया है।
वहीं कश्मीर से धारा 370 हटा कर शांति व्यवस्था बहाल की। उन्होंने कहा कि पहले राम जन्मस्थल पर बाबरी मस्जिद बनाया, कृष्ण जन्मस्थल पर ईदगाह बनाया, वही काशी में ज्ञानवापी मंदिर तोड़ कर मस्जिद बनाया।
झारखंड में भी बांग्लादेश से घुसपैठ हो रही है। ये लोग हमारे मूलवासी को बहला फुसला कर उनसे शादी कर रहे है।
अब जेएमएम के नेता भी अस्सलाम वालेकुम बोल रहे। लेकिन मैं बता दूं कि राजनीति करना है तो जय श्री राम कहना होगा।
झारखंड के एक सांसद के घर से, एक मंत्री के घर से करोड़ो रुपए बरामद हुए है। लेकिन मोदी जी इन पैसे को जब्त कर गरीब जनता को स्वच्छ जल और पक्का मकान बना रहे है।
मोदी जी को वोट दे ऐसे आलमगीर आलम जैसों को जेल में डालने का काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि असम में एक अधिकारी ने मदरसा के शिक्षक के लिए वेतन की मांग की। मैने पूछा की यहां से कैसे बच्चे निकलते है उन्होंने बताया कि यहां से पढ़ कर बच्चे मूल्ला बनते है।
मैने आज 700 मदरसा बंद किया है। मुस्लिम भाई पढ़ लिख कर इंजीनियर और डॉक्टर बने। आज तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है।
अगर यहां की सरकार नमाज के लिए जगह दे रही, तो हिंदुओं को भी हनुमान चालीसा पढ़ने का जगह दो।
असम में 37 प्रतिशत मुस्लिम है। जब मैं उनके बीच जाता हूं तो वहां की महिलाएं बताती है कि उनके पति तीन चार शादियां कर लेते है।
लेकिन इस बार मोदी जी सरकार में आएंगे तो ये शादियों पर भी पाबंदी लग जायेगी।
इसे भी पढ़ें