पटना। Bihar Flood: नेपाल में हो रही जोरदार बारिश के कारण गंडक नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी गोपालगंज में खतरे के निशान से 85 सेमी ऊपर बह रही है।
गुरुवार को वाल्मीकिनगर बराज से 1.80 लाख 600 क्यूसेक डिस्चार्ज रहा, जो शाम छह बजे 2.51 क्यूसेक हो गया है। गंडक नदी का जल स्तर के तेजी से बढ़ने के कारण तटबंधों पर जहां दबाव बढ़ने लगा है।
शुक्रवार को गांवों में पानी और बढ़ने की आशंका है। वहीं निचले इलाके के 43 गांवों के 65 लाख की आबादी के समान बाढ़ की त्रासदी शुरू होने के आसार है।
पिछले छह दिनों से नदी में आयी बाढ़ से गांव पहले से ही घिरे हुए हैं। जिले के छह प्रखंडों के 43 गांव बाढ़ से घिर गये थे। शुक्रवार को पानी और बढ़ेगा। गांवों का संपर्क शहर से कट गया है।
जल स्तर के बढ़ने से अलर्ट जारी
जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख ने नेपाल के पोखरा में 174 एमएम बारिश होने से गंडक नदी में जल स्तर के बढ़ने से अलर्ट जारी किया है। इससे तटबंधों पर निगरानी को बढ़ाया गया है।
डीएम मो मकसूद आलम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। बचाव कार्यों स्टाक की समीक्षा कर जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को हाइअलर्ट मोड में संवेदकों के साथ मुस्तैद रहने का आदेश दिया।
मुख्य अभियंता संजय कुमार, बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार, जबकि पतहरा में अभियंता ऋषभ कुमार, टंडसपुर में निगरानी में थे।
बांध को सुरक्षित रखना विभाग की चुनौती है। पानी के घटते-बढ़ते रहने से बचाव कार्यों के भी नदी में समा जाने का खतरा बना है।
विभाग ने तटबंधों को पूरी तरह से सुरक्षित होने का दावा किया है। तटबंधों पर भी काफी दबाव बढ़ा हुआ है।
जिले के निचले इलाके में रहने वाले 43 गांवों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गयी हैं। गांव चारों तरफ से घिरे हुए हैं।
आने-जाने के सभी मार्ग ध्वस्त हो चुके है। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र में भी पानी भर चुका है। अब नाव ही एकमात्र सहारा बची है।
इसे भी पढ़ें