Tuesday, June 24, 2025

दिल्ली-मुंबई में हाई अलर्ट, सांप्रदायिक दंगों की आशंका [High alert in Delhi-Mumbai, fear of communal riots]

नई दिल्ली, एजेंसियां। ईद के मौके पर मुंबई व दिल्ली में बम धमाके का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और कई इलाकों, विशेष रूप से डोंगरी में, गश्त बढ़ा दी है।

दरअसल गाज़ियाबाद के एक 23 वर्षीय छात्र ने एक्स पर पुलिस को टैग करते हुए ईद के दौरान संभावित ‘आगजनी हमले’, ‘बम धमाके’ और ‘हिंदू-मुस्लिम दंगों’ का अलर्ट दिया। छात्र ने दावा किया कि इस घटना के पीछे रोहिंग्या, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए अवैध अप्रवासी हो सकते हैं।

गाजियाबाद के युवक ने पुलिस को टैग कर दी सूचना

नवी मुंबई पुलिस को एक्स पर एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने टैग किया और अधिकारियों से 31 मार्च व 1 अप्रैल 2025 को ईद के दौरान सतर्क रहने की अपील की। उसने लिखा कि ‘कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठिए जो डोंगरी जैसे इलाकों में रहते हैं, हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम धमाके कर सकते हैं’।

पुलिस ने रिप्लाई कर मांगी जानकारी देने वाले का नंबर

नवी मुंबई पुलिस ने इस पोस्ट का जवाब दिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता से आगे की जानकारी के लिए उनका मोबाइल नंबर भेजने को कहा। ‘नवी मुंबई पुलिस से संपर्क करने के लिए धन्यवाद, कृपया ट्वीट के बारे में आगे की जानकारी के लिए अपना मोबाइल नंबर भेजें’, पुलिस ने कहा।

इसे भी पढ़ें

PM के दौरे से पहले चंडीगढ़ में धमाके, 2 क्लबों के बाहर बम फेंके 

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Rain in Ranchi:घंटे भर की बारिश में डूबी आधी रांची [Half of Ranchi submerged in one hour of rain]

Rain in Ranchi: रांची। रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img