JMM ने विधायक दल का नेता चुना
रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर CM पद से इस्तीफा दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। सोरेन 28 नवंबर की सुबह 11:30 बजे CM पद की शपथ लेंगे। JMM से 6, कांग्रेस से 1 और राजद से 1 नेता मंत्री बन सकते हैं।
झारखंड में पहली बार सरकार रिपीट:
झारखंड के गठन के बाद यह पहली बार जब सरकार रिपीट हुई है। अब तक हर चुनाव में सरकार बदल जाती थी। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM ने 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में 56 सीटों के साथ इंडिया ब्लॉक को जीत दिलाई।
इसे भी पढ़ें
10.00 बजे- झारखंड विधानसभा चुनावः कौन, कहां, कितने वोटों से आगे