Monday, July 7, 2025

हेमंत सोरेन को जनता के पास जाने से रोका जा रहा है- मुहआ माझी [Hemant Soren is being prevented from reaching out to the public- Muhaa Majhi]

रांची। रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माझी ने कहा कि हेमंत सोरेन को जनता के पास जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से कहा, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चुनाव आयोग से पहले से अनुमति ली जाती है।

वोटिंग में अब कुछ ही समय रह चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्टार प्रचारक हैं और JMM सहित वे INDIA गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं।

एक दिन में उनके 6-7 कार्यक्रम होते हैं ऐसे में उन्हें 2 घंटे के लिए बिठाकर रखा जाए तो इसके कारण जो दिक्कतें आईं हैं, उसकी गुहार वे किसके पास लगाएंगे?

लोकसभा चुनाव के समय उन्हें ED ने 5 महीने तक जेल में रखा बाद में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। अब इस चुनाव में भी ऐसा होगा तब वे जनता के पास कैसे जाएंगे।

पीएम की सुरक्षा को लेकर रोका गया था सीएम का चॉपरः

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर सीएम हेमंत सोरेन के हेलिकॉप्टर की उड़ान में देरी के बाद जेएमएम ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की।

इसपर असम CM और झारखंड BJP विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, प्रधानमंत्री देश के सर्वेसर्वा अधिकारी हैं। उनकी सुरक्षा के लिए इंतज़ाम किए जाते हैं। जब भी PM कहीं जाते हैं तो वहां पर कुछ समय के लिए एयर ट्राफिक को ब्लॉक किया जाता है।

अगर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के विषय को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति का विषय बनाते हैं तो इससे प्रतीत होता है कि वे कितना घबरा गए हैं।

इसे भी पढ़ें

चुनाव आयोग ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी!

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img