Thursday, October 23, 2025

बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती हैं हेमंत सोरेन

- Advertisement -

रांची। साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। यह चुनावी वर्ष है, इसलिए साल की शुरुआत ही सियासी हलचल के साथ हुई, जब नववर्ष की पूर्व संध्या पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने गांडेय सीट से इस्तीफा दे दिया। खबर चौंकानेवाली थी।

सियासी हलचल मची तो लोग इसके राजनीतिक मतलब भी निकालने लगे। पर चुनावी वर्ष की शुरुआत ने ही राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। अब पहले लोकसभा चुनाव और साल के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर जोड़-घटाव भी शुरू हो गया है।

चुनावी गणित में झारखंड के आदिवासी हमेशा अहम होते हैं। झामुमो नेता एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस नब्ज को भली भांति समझते हैं। हालांकि बीजेपी भी आदिवासियों को साधने की कोशिश में पिछले डेढ़ साल से जुटी है। पर यह इतना आसान नहीं है।

क्योंकि बीजेपी और आदिवासियों के बीच हैं हेमंत सोरेन। आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं कि हेमंत सोरेन से बीजेपी को कैसे चुनौतियां मिल रही हैं। दरअसल देखा जाये तो हेमंत सोरेन को एक तरह से झारखंड में घट रही घटनाओं ने राष्ट्रीय फलक पर ला दिया है।

इस समझने के लिए हमें झारखंड की हालिया गतविधियों पर नजर डालनी होगी। झारखंड में पिछले डेढ़ साल से ED ही चर्चा के केंद्र में है। ईडी और हेमंत सोरेन की खींचतान की वजह से ही सोरेन को राष्ट्रीय फलक पर चमक गये हैं। जमीन घोटाला मामले में ED हेमंत सोरेन को अब तक 7 समन भेज चुका है।

हालांकि इस दौरान हेमंत सोरेन ने सरकार आपके द्वार का राज्यव्यापी कैंपेन चलाकर खुद जनता के बीच खुद को निर्दोष बताने की कोशिश की और विरोधियों को करारा जबाव दिया। वह अपने खिलाफ ED के एक्शन को लोगों की भावनाओं से जोड़ने में कामयाब होते दिखे।

वह लोगों को ये बताने में सफल रहे कि उनके खिलाफ ED की ये कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। हेमंत सोरेन के इस विरोध के तरीके को अब देशभर के विपक्षी नेता आजमाने लगे हैं।

ऐसे में बीजेपी के मिशन आदिवासी को हेमंत सोरेन से बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के चुनाव में बीजपेी ने आदिवासी सीटों पर दमखम दिखाया है। पर झारखंड आदिवासियों के बीच बीजेपी संघर्ष करती दिख रही है।

क्योंकि यहां आदिवासी और बीजेपी के बीच हेमंत सोरेन बड़ी चुनौती बन गये हैंष हेमंत सोरेन ने जल, जंगल और जमीन के साथ स्थानीय नीति और 1932 के खतियान जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाकर आदिवासियों की नब्ज पकड़ रखी है।

अपनी इसी कला कौशल के बल पर आज हेमंत सोरेन विपक्ष का एक बड़ा आदिवासी चेहरा बन गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक आज हेमंत सोरेन अपने पिता के साये से बाहर आ गये हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से लगातार उन्होंने खुद को एक बेहतरीन राजनीतिज्ञ साबित किया है।

सरफराज अहमद के इस्तीफे को को विशेषज्ञ उनका मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं। हेमंत सोरेन ने आज झारखंड में उन्होंने अपनी एक पहचान स्थापित कर ली है। हाल ही में संपन्न 5 राज्यों के चुनाव में I.N.D.I.A.  अलायंस की तरफ से राजस्थान और मध्य प्रदेश तो दूर आदिवासी बहुल पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी हेमंत सोरेन की एक रैली कराना मुनासिब नहीं समझा गया।

इसका खामियाजा भी अलायंस को उठाना पड़ा। यह साबित करने को काफी है कि हेमंत सोरेन आज विपक्ष का बड़ा आदिवासी चेहरा हैं। भले ही अन्य राज्यों में आदिवासियों के बीच नरेंद्र मोदी की साख बढ़ी हो, पर झारखंड की बात अलग है।

यहां आदिवासियों का झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। इसका कारण शिबू सोरेन हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती हैं। खास कर विधानसभा की उन 28 सीटें पर जो आदिवासियों के लिए सुरक्षित हैं।

यहां हेमंत सोरेन की पहचान आदिवासी नेता के रूप में स्थापित है। इन सीटों पर बीजेपी के लिए हेमंत सोरेन एक बड़ी चुनौती हैं। जबकि बीजेपी के पास भी बाबूलाल मरांडी के रूप में बड़ा चेहरा है, जो पिछले एक साल से इन क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

बावजूद इसके हेमंत सोरेन पार पाना आसान नहीं दिख रहा। आदिवासियों के बीच में हेमंत सोरेन ने एक बड़ी पैठ बनाई है। झारखंड के आदिवासी उन्हें आस्था और विश्वास के साथ देख रहे हैं। बस यहीं पर बीजेपी हेमंत से पिछड़ जाती है। बीजेपी के लिए अभी यह स्थापित करना आसान नहीं है कि वह आदिवासियों की हितचिंतक है, जबकि हेमंत सोरेन उनके विश्वास का प्रतीक बनकर उभरे हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक ED प्रकरण देर से लोगों की सोच बदलने लगी है। शुरुआत में जब ये बात सामने आई थी तो लोगों ने इसे भ्रष्टाचार से जोड़कर देखा। 7 समन तक आते-आते स्थिति बदल लगी और राज्य सरकार तथा हेमंत सोरेन इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई समझाने में सफल होते दिख रहे हैं। अब हेमंत सोरेन के पक्ष में माहौल बनता जा रहा है।

हेमंत सोरेन राज्य के लोगों को ये बताने में कामयाब रहे है कि ED के माध्यम से उनको राजनीतिक रूप से परेशान करने की कोशिश हो रही है। वह शुरू से ही हर जगह कहते आये हैं कि उनकी सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है।

हां यह बात अलग है कि यिद ED की कार्रवाई समय रहते हुई होती, तो शायद बीजेपी इसका लाभ उठा सकती थी। पर अब बीजेपी के लिए चुनौती और बढ़ गई है। यदि विधानसभा चुनाव की बात की जाये, तो हेमंत सोरेन अपना तीर निशाने पर जमाने में सफल होते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

राहुल रविवार से शुरू करेंगे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Hemant Soren’s big decision: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: अब सामान्य वर्ग के छात्रों को मिलेगी तीन गुना...

Hemant Soren's big decision: रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सामान्य वर्ग (General Category) के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय को...

Shreyas Iyer: भारत को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर आउट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे रोमांचक मोड़ पर

Shreyas Iyer: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को चौथा झटका...

Civic elections: निकाय चुनाव में गठबंधन से अलग होगा राजद?

Civic elections: रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़नेवाली है। घाटशिला उपचुनाव के बाद नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो...

Ranjan Pathak Encounter: बिहार चुनाव से पहले कुख्यात रंजन पाठक समेत 4 को पुलिस ने किया ढेर

Ranjan Pathak Encounter: पटना, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनावों के माहौल के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिल्ली क्राइम ब्रांच...

HAL Apprenticeship 2025: डिप्लोमा होल्डर्स के लिए नौकरी का मौका, ऐसे करें आवेदन

HAL Apprenticeship 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 2025 के लिए अप्रेंटिसशिप भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खास...

New banking rules: 2026 में लागू होंगे नए बैंकिंग नियम: लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना

New banking rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 238 नए...

Smartphone Sales 2025: त्योहारी सीजन में विवो ने मारी बाज़ी, सैमसंग और शाओमी पीछे

Smartphone Sales 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के स्मार्टफोन बाजार में जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में 3% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। ओमडिया (Omdia)...

Face packs: रूखी त्वचा को कहें अलविदा, सर्दियों में इन 5 फेस पैक्स से पाए गुलाबी निखार

Face packs: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में ठंडी हवाओं, कम पानी पीने और शुष्क मौसम के कारण त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories