Saturday, July 26, 2025

हेमंत ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक … हम झारखंडी हैं, झारखंडी झुकते नहीं… [Hemant said, today is a historic day… We are Jharkhandi, Jharkhandi does not bow down…]

रांची। कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक होगा। एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो – भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है।

लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की जनता एक साथ खड़ी हैः

हेमंत सोरेन ने लिखा, आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है।

आज का यह दिन यह भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है – अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज इसमें कोई संदेह न रखें – हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है।

हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांतः

हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। जब जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब जब वे हमें शांत करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान, क्रांति की आवाज़ और प्रखर होती जाती है क्यूंकि हम झारखंडी हैं, और झारखंडी झुकते नहीं है।

आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही हैं, तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुनः दोहराना होगा।

अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई. हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है। संघर्ष जारी है और आख़िरी सांस तक रहेगा।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories