Sunday, July 27, 2025

दिल्ली पहुंचे हेमंत, सोनिया से मिले [Hemant reached Delhi, met Sonia]

नई दिल्ली, एजेंसियां। Hemant Soren Meets Sonia Gandhi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हेमंत ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद अब तक हमारी सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए मैं उनसे मिलने आया हूं। हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोनिया से मिलने पहुंचे थे।

विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर समय-समय पर चर्चा होती रहती है

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने भाजपा के षड्यंत्रों और अरविंद केजरीवाल के मुद्दे पर भी बात की।

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या सोनिया गांधी के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर बात करने के लिए आए थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि नहीं। विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर चर्चा समय-समय पर होती रहती है।

भारत की जनता बहुत सहनशील हैं – हेमंत सोरेन

उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव आते रहते हैं। भारत के लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि यहां के लोग बहुत सहनशील हैं। सहयोगी हैं।

हेमंत सोरेन ने कहा कि भारत की जनता तब तक सब कुछ बर्दाश्त करती है, जब तक उनमें सहनशीलता होती है। अंत में अपने वोट से उसका जवाब देती है।

उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में पूछे जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आएंगे। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।

कहा कि आपको पता ही है कि पिछले दिनों क्या ड्रामा हुआ है। किस तरीके से इन लोगों ने न्यायपालिका का भी मजाक उड़ाने का प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही जमानत मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें

CM हेमंत का एक्शन, 21 कंप्यूटर ऑपरेटर बदले गये 

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories