Wednesday, October 22, 2025

लोकसभा चुनाव में सक्रिय हुए हेमंत इन नेताओं को बुलाया, झारखंड में भी जेल आपरेटेड पॉलिटिक्स

- Advertisement -


रांची, एजेंसियां। झारखंड मे होनेवाले आम चुनाव को लेकर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन सक्रिय हो गये हैं। जेल के अंदर से ही वह चुनावी रणनीति बना रहे हैं। या यूं कहें कि झारखंड में भी जेल आपरेटेड पालिटिक्स की शुरुआत हो गई है।

बीते शुक्रवार को हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई दिग्गजों को बुलाया और उनसे लंबी बातचीत की। इस दौरान खास तौर पर दुमका, गिरिडीह और खंटी को लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई है।

दरअसल, सीता सोरेन द्वारा झामुमो छोड़कर बीजेपी का दामन थामने दुमका से चुनाव लड़ने और झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम द्वारा बगावत कर राजमहल लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद पार्टी गंभीर हो गई है।

झामुमो ने इसे लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट शुरू कर दिया है। इन सभी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार में मंत्री बसंत सोरेन, राजमहल से प्रत्याशी विजय हांसदा, गिरिडीह से प्रत्याशी मथुरा महतो और सिंहभूम से प्रत्याशी जोबा मांझी ने होटवार जेल में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

बताया गया कि हेमंत के साथ चुनावी रणनीति पर बातचीत की गयी है। सूचना है कि इन सभी को हेमंत सोरेन ने ही बुलवाया था।

जो जानकारी छन कर आ रही है, उसके मुतबिक लोबिन और हो समाज से बात करने की जिम्मेदारी बसंत सोरेन को दी गयी है। वहीं, जमशेदपुर सीट से प्रत्याशी पर भी बात हुई है।

खबर है कि इस सीट को लेकर बात बन गई है और इसकी घोषणा जल्द कर दी जायेगी। हेमंत सोरेन को यह जानकारी दी गई कि हो जनजाति के लोग सिंहभूम में जोबा मांझी का विरोध कर रहे हैं।

दूसरी ओर, चमरा लिंडा लोहरदगा सीट को लेकर अब भी अड़े हुए हैं। हेमंत सोरेन ने सबकुछ ठीक होने का आश्वासन दिया है। कहा है कि वह अपने स्तर के इन सभी मामलों को देख रहे हैं। सब कुछ ठीक हो जायेगा।

बताते चलें कि इससे पहले हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संदेश भेज कर योग्य उम्मीदवारों के चयन की बात कही थी।

उन्होंने कहा था कि सिर्फ ऐसे लोगों को ही टिकट दिया जाये, जो पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे हैं। साथ ही कहा था कि किसी भी हालत में किसी बाहरी को टिकट नहीं दिया जाये।

उनका साफ इशारा कुणाल षाड़ंगी की ओर था, जो जमशेदुर सीट से उम्मीदवारी की शर्त पर बीजेपी से झामुमो में आने की तैयारी कर रहे हैं। हेमंत सोरेन के इस संदेश के बाद कुणाल षाड़ंगी के नाम की चर्चा थम गई है।

बता दें कि कुणाल षाड़ंगी झामुमो में ही थे। वह पार्टी के विधायक भी रहे हैं। परंतु पिछले विधानसभा के दौरान 2019 में वह झामुमो छोड़ भाजपा में चले गये थे और बीजेपी के टिकट पर बहराहोड़ा से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गये थे।

अब वह एक बार फिर भाजपा से छिटक कर झामुमो में वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन वह जमशेदपुर से लोकसभा का टिकट चाहते हैं।

इसके अलावा हेमंत सोरेन के एक और संदेश की बात इन दिनों चर्चा में है। इसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे खूब हवा दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को कुर्सी छोड़ने का फरमान जारी कर दिया है।

हेमंत सोरेन अब कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाना चाहते हैं। बहरहाल इतना तो स्पष्ट है कि हेमंत सोरेन जेल के अंदर भी चुप नहीं बैठे हैं। झारखंड की राजनीति में उनका स्पष्ट दखल दिख रहा है।

उधर, लोबिन हेंबरम के मामले में झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि लोबिन हेंब्रम पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके कुछ सवाल हैं, जिनका जवाब उन्हें मिल जायेगा।

उन्होंने अभी नामांकन नहीं किया है। पार्टी उनसे संपर्क कर रही है। जल्द ही उन्हें मना लिया जायेगा। उन्होंने सिंहभूम में जोबा मांझी के नाम का हो समाज का विरोध और लोहरदगा से पार्टी विधायक चमरा लिंडा के चुनावी मैदान में उतरने की बात पर कहा कि कहीं कोई विरोध नहीं है।

चुनाव में थोड़ी-बहुत नाराजगी चलती रहती है। यह सभी पार्टियों में होता है। कोडरमा में एक खास समाज द्वारा अपने स्तर से जेपी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किये जाने पर भी उन्होंने कहा कि यह सब चुनाव के दौरान चलता रहता है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में PSU की 3500 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा, मंत्रालय सख्त

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories