Friday, October 24, 2025

हेमंत ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, भाजपा को दी चुनौती [Hemant addressed the workers, challenged BJP]

- Advertisement -

भारी बारिश में भी जमे रहे कार्यकर्ता

रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने से पहले अपने आवास के पास भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ कोई भी खड़ा ना हो पाये, इसकी जुगत भिड़ाई जा रही है।

उसी का परिणाम है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। कहा कि मुझे सुनियोजित तरीके से अपने षड्यंत्र में फंसाकर पांच महीने तक जेल में रखा गया।

झारखंड गरीब गुरबा राज है। हमें समझने में थोड़ा वक्त लगता है। इसीलिए मुझे पांच महीने जेल में रहना पड़ा।

न्यायालय ने मुझे बाहर निकाला और हमें न्याय मिला। इस पांच महीने में राज्य शायद और आगे बढ़ सकता था।

हेमंत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको हमसे डर है। उनकी समय से पहले झारखंड विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी चल रही है।

लेकिन मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वो कल चुनाव कराते हैं तो परसो उनका सफाया हो जायेगा।

बीजेपी देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने

हेमंत ने कहा कि मोदी सरकार में नीट व यूपीएससी पेपर लीक और ट्रेन व एयरपोर्ट दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इन लोगों ने सीरिंज से लोगों का खून चूस लिया है। इन लोगों ने संविधान की कई संस्थाओं को अपनी मुट्ठी में कर लिया, लेकिन जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है।

इस दिया को हम कभी नहीं बुझने देंगे। कई ऐसे वीर शहीद हैं, जो हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। आपके आशीर्वाद से सबसे पहले देश में आदिवासी मुख्यमंत्री बना है।

मजबूरन मोदी सरकार को पड़ोसी राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाना पड़ रहा है। लेकिन वो रबर स्टांप है।

हेमंत सोरेन का इशारा छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी की तरफ था।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के सपने को पूरा करने का हम काम करेंगे। कहा कि बीजेपी वाले विधानसभा जीत का जो सपना देख रहे हैं, वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने साबित होंगे।

संबोधन के दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सांसद कालीचरण मुंडा, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, अनूप सिंह, राजेश कच्छप, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय समेत अन्य कई नेता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन के बाहर आते ही JMM में नई ऊर्जा का संचार, जानें आगे का सियासी समीकरण

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories