रांची। रांची पुलिस ने राजधानी में भूमि पर अवैध कब्जा रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
जमीन पर अवैध कब्जा की सूचना और शिकायत के लिए इस नंबर पर फोन किया जा सकता है।
भूमि माफिया द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस द्वारा विशेष हेल्पलाइन नंबर 9153886241 जारी किया गया है।
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई अवैध ढंग से आपकी जमीन पर अचानक कब्जा करना चाहे तो इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। रांची पुलिस आपका अवश्य सहयोग करेगी।
रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जानकारी दी है कि रांची में भूमि माफिया के अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस द्वारा 24 घंटे काम करनेवाला एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि रांची पुलिस के सामने भूमि विवाद के मामले लगातार आते रहते हैं। यूं तो भूमि विवाद के मामले में क्या कानूनी कार्यवाही अपेक्षित है।
इस पर निर्णय लेने से पहले दोनों पक्ष के कागजातों को देखना अत्यंत आवश्यक होता है।
एसएसपी ने कहा कि लेकिन कुछ मामलों में अचानक ही कोई भूमि दलाल या जमीन माफिया किसी की जमीन का अवैध कब्जा करना चाहता है।
उस समय तुरंत जमीन का कागजात दिखाना भी संभव नहीं होता है। ऐसे अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने के लिए रांची पुलिस एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी कर रही है, वह नंबर है 9153886241।
जब कोई भूमाफ़िया अवैध ढंग से अचानक कब्जा करना चाहे तो पीड़ित व्यक्ति रांची पुलिस को सहायता के लिए इस नंबर पर कॉल अवश्य करें।
रांची पुलिस पीड़ित व्यक्ति का सहयोग अवश्य करेगी।
इसे भी पढ़ें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोले-देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है