Monday, October 20, 2025

Heavy rain in Delhi: दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी, लखनऊ में स्कूल बंद, ऋषिकेश में भूस्खलन से दो लोग लापता

- Advertisement -

Heavy rain in Delhi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, और अन्य राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है और कई इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

दिल्ली और आसपास में भारी बारिश:

दिल्ली में गुरुवार सुबह से मूसलधार बारिश शुरू हो गई है, जिससे सड़कें जलमग्न हो गई हैं और यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए, लखनऊ में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं, तेलंगाना में 13-14 अगस्त को अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।

ऋषिकेश में भूस्खलन, दो लोग लापता:

उत्तराखंड के ऋषिकेश में बुधवार को भूस्खलन के कारण दो लोग लापता हो गए हैं। लक्ष्मण झूला क्षेत्र में ऋषिकेश-नीलकंठ मार्ग पर घट्टू घाट के पास भारी भूस्खलन हुआ। घटनास्थल के पास बह रही उफनती गंगा नदी में दोनों लापता व्यक्तियों के गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और बचाव दल दोनों मलबे और नदी में लापता व्यक्तियों की तलाश में जुटे हैं।

लापता व्यक्तियों की पहचान मुशीर (उत्तराखंड के मंगलौर) और अजीत पाल (उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर) के रूप में हुई है। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और सड़कें बंद:

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बादल फटने से कई स्थानों पर बाढ़ आ गई है। शिमला और लाहौल स्पीति जिलों में कई पुल बह गए हैं, और 300 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं।
गानवी घाटी में बाढ़ के कारण एक पुलिस चौकी बह गई और शिमला जिले में एक बस स्टैंड और आसपास की दुकानों को नुकसान हुआ। राज्य में बारिश के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 325 सड़कें बंद हैं।

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा, अगले तीन दिनों के लिए कुछ अन्य जिलों में भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है।

तेलंगाना में खराब मौसम, फ्लाइट रद्द:

तेलंगाना में भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण हैदराबाद से कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो एयरलाइंस की कोच्चि, चेन्नई, पटना और अहमदाबाद के लिए उड़ानें रद्द की गईं, जबकि 11 फ्लाइट्स के रूट बदले गए। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम के कारण हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है। आईएमडी ने तेलंगाना के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और हैदराबाद सहित अन्य क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें

Heavy rain in Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories