Heavy rain in Mumbai:
नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पिछले बारिश जारी है। हिमाचल में 3 दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सतलुज नदी में उफान के कारण सुन्नी के ततापानी में सड़क टूटने से करसोग विधानसभा क्षेत्र का शिमला से संपर्क टूट गया है।
353 सड़कें बंदः
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 353 सड़कें बंद हैं। उत्तरखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बहने और टूटने की वजह से बंद कर दिया है।
मुंबई में रेल और ट्रैफिक बाधितः
मुंबई में सोमवार को भारी बारिश से रेल और ट्रैफिक पर असर पड़ा है। कई जगह जाम की स्थिति है। मौसम विभाग ने शाम तक भारी बारिश का ऐलान किया है।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ाः
रविवार शाम 4 बजे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 1 लाख 78 हजार 996 क्यूसेक तक पहुंच गया। बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 204.80 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन ने यमुना से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
UP के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालातः
उधर, UP के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मध्य प्रदेश के देवास-हरदा, खंडवा-बुरहानपुर समेत 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें
Heavy rain in Ranchi: दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पाकुड़ में जनजीवन प्रभावित