रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के 8 जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।
बारिश को लेकर रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। रांची में शाम 4 बजे से करीब 5 बजे तक एक घंटे यहां मूसलाधार बारिश हुई।
इस एक घंटे की बारिश ने शहर को पानी पानी कर दिया। निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं इस बारिश ने मायूस किसानों के चेहरों को हल्की मुस्कुराहट जरूर दी है।
इसे भी पढ़ें