Thursday, October 23, 2025

Heavy rain alert in Jharkhand: झारखंड में 26 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

- Advertisement -

Heavy rain alert in Jharkhand:

रांची। झारखंड में बारिश अभी थमनेवाली नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 26 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से लेकर भारी और अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज गर्जन और बिजली गिरने की भी आशंका है।

आज इन जिलों में हल्की बारिशः

21 जुलाई को रांची, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, हजारीबाग, देवघर और गोड्डा जिलों में तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

कल से ज्यादा सक्रिय रहेगा मानसूनः

22 जुलाई को सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 23 जुलाई को मौसम और भी ज्यादा सक्रिय रहेगा। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के कारण भारी बारिश के आसार हैं। 24 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

रांची में छाये रहेंगे बादलः

25 और 26 जुलाई को भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रांची में इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

रांची में सामान्य से 75% अधिक बारिश हो चुकीः

अब तक रांची में 1 जून से 20 जुलाई तक 861 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 75% अधिक है। इससे साफ है कि इस बार मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। अगले कुछ दिन मौसम सुहाना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

इसे भी पढ़ें

Heavy rain alert: राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Ranjan Pathak Encounter: बिहार चुनाव से पहले कुख्यात रंजन पाठक समेत 4 को पुलिस ने किया ढेर

Ranjan Pathak Encounter: पटना, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनावों के माहौल के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिल्ली क्राइम ब्रांच...

HAL Apprenticeship 2025: डिप्लोमा होल्डर्स के लिए नौकरी का मौका, ऐसे करें आवेदन

HAL Apprenticeship 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 2025 के लिए अप्रेंटिसशिप भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खास...

New banking rules: 2026 में लागू होंगे नए बैंकिंग नियम: लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना

New banking rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 238 नए...

Smartphone Sales 2025: त्योहारी सीजन में विवो ने मारी बाज़ी, सैमसंग और शाओमी पीछे

Smartphone Sales 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के स्मार्टफोन बाजार में जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में 3% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। ओमडिया (Omdia)...

Face packs: रूखी त्वचा को कहें अलविदा, सर्दियों में इन 5 फेस पैक्स से पाए गुलाबी निखार

Face packs: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में ठंडी हवाओं, कम पानी पीने और शुष्क मौसम के कारण त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है।...

Isabgol for constipation: कब्ज और गैस से राहत पाने के लिए अपनाएं ये इसबगोल का तरीका

Isabgol for constipation: नई दिल्ली, एजेंसियां। आधुनिक जीवनशैली और डाइट में फाइबर की कमी के कारण कब्ज, पेट में सूजन और गैस जैसी समस्याएं...

Bihar Elections: महागठबंधन में बनी बात, तेजस्वी होंगे CM फेस

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में बात बनती दिख रही है। अशक गहलोत के प्रयासों से राजद और कांग्रेस में बढ़ा...

Javed Akhtar’s statement: जावेद अख्तर के धर्म विशेष को लेकर दिए बयान पर भड़के सिंगर लकी अली, जानिए पूरा...

Javed Akhtar's statement: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में बॉलीवुड लेखक और गीतकार जावेद अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories