Heavy rain alert in Jharkhand:
रांची। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर का क्षेत्र बना है। इससे झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में रोजाना बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।
कोल्हान और संथाल में ज्यादा बारिश हो सकती हैः
मौसम विभाग के अनुसार खासकर कोल्हान और संथाल परगना के जिलों में 29 और 30 अगस्त को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
बीते दो दिनों से झारखंड के कई हिस्सों में मानसून कमजोर रहा था, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर क्षेत्र के कारण अब मौसम का रुख बदलने वाला है।
भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनीः
मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी 28 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर झारखंड के बाकी जिलों में वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है।
वहीं, 29 अगस्त को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
30 अगस्त को भी होगी बारिशः
इसके अलावा 30 अगस्त को रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा और बोकारो समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें