असम में बाढ़ से 11 लाख लोग प्रभावित
नई दिल्ली, एजेंसियां। मानसून ने तय समय से 6 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। देशभर के तकरीबन सभी राज्यों में भारी बारिश हो रही है।
गुजरात में भारी बारिश के कारण 30 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। असम के 23 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 11.3 लाख से ज्यादा हो गया है।
मौसम विभाग (IMD) ने आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसे भी पढ़ें