Tuesday, June 24, 2025

झारखंड के 15 जिलों में हीट वेव की चेतावनी [Heat web warning in 15 districts of Jharkhand]

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची। झारखंड के 15 जिलों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

हालांकि इस बीच राजधानी रांची और आसपास के जिलों में छाए आंशिक बादल ने थोड़ी राहत जरूर दी है।

यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से रांची का तापमान 40 के पार था वह 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक घट गया है।

ये हैं 15 जिलेः

देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला और सरायकेला खरसावां।

30 से 40 किमी की गति से बहेगी गर्म हवाः

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं बहेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार रांची में 6 जून को तेज धूप का असर रहेगा, जबकि 7 और 8 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।

इसके बाद 9 और 10 जून को आसमान साफ रहेगा, जबकि 11 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे।

बताया गया कि राजधानी में अगले छह दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर रहा पाराः

पलामू – अधिकतम 44.2 डिग्री सेल्सियस

डाल्टेनगंज – 43.6 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर – 40.4 डिग्री सेल्सियस

सरायकेला खरसावां – 43.2 डिग्री सेल्सियस

चतरा – 41.1 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़ – 41.6 डिग्री सेल्सियस

बोकारो – 41.4 डिग्री सेल्सियस

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मौसम की मार, लू 13 और वज्रपात से 8 की मौत

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Patna Mahavir Temple: पटना महावीर मंदिर से 20 लाख की ठगी [20 lakhs fraud from Patna Mahavir Mandir]

Patna Mahavir Temple: पटना, एजेंसियां। पटना के प्रसिद्ध महावीर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img