Wednesday, September 17, 2025

लू का कहर जारी, रांची का पारा 40 डिग्री, बंगाल की खाड़ी का तूफान देगा राहत

- Advertisement -

रांची। झारखंड में गर्मी का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा सबसे अधिक गर्म रहा।

यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में उत्तर-पश्चिम की ओर से गर्म हवा चल रही है। इससे चिलचिलाती धूप के साथ साथ लोगों को तीखी गर्मी महसूस हो रही है।

मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 22 अप्रैल से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनेगा, जिससे राज्य में बादल छा सकते हैं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, पलामू, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में तापमान में बढ़ोतरी और गर्म हवा चलने की संभावना जताई है।

लू की स्थिति को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अगर जरूरत न हो तो अनावश्यक धूप में न निकलें। नियमित रूप से पानी पीते रहें।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला में वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

जबकि, राजधानी रांची में बादल छाए रह सकते हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लेकिन 24 और 25 अप्रैल को एक बार फिर तापमान में वृद्धि हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

टी20 विश्व कप से पहले यूगांडा के मुख्य कोच होंगे अभय शर्मा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 17 सितम्बर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 17 सितम्बर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - आश्विनपक्ष - कृष्णतिथि - एकादशी रात्रि...

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

YouTuber protest Bihar: दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजद ने बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। नेता...

CBSE board: CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव: स्कूल की मंजूरी के बिना एडिशनल सब्जेक्ट नहीं चुन पाएंगे छात्र

CBSE board: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त विषयों को लेकर नए नियम...

Students protest in Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट और देरी पर उठाए सवाल

Students protest in Kolhan University: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के...

Medical education in Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा को मिला बढ़ावा, 430 नई एमबीबीएस सीटें और दो नए कॉलेजों...

Medical education in Bihar: पटना, एजेंसियां। बिहार में मेडिकल पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य में शैक्षणिक सत्र...

India drug smuggling crackdown: भारत ने 16,000 विदेशी ड्रग तस्करों पर कड़ा शिकंजा, जल्द डिपोर्टेशन की तैयारी

India drug smuggling crackdown: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने देश में विदेशी ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय (MHA) और नारकोटिक्स...

Ajmer Taj Mahal: अजमेर के ताजमहल पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख,प्रशासन ने शुरू किया तोड़ना

Ajmer Taj Mahal: अजमेर, राजस्थान, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के आदेश के बाद अजमेर की आनासागर झील के किनारे स्थित सेवन...

Raj Kundra on EOW case: EOW केस पर राज कुंद्रा बोले- “बेबुनियाद आरोप मेरी पहचान नहीं”

Raj Kundra on EOW case: नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories