रांची,एजेंसियां: राजधानी रांची समेत झारखंड से बादल छंटने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।
राज्य के अन्य भागों में अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है।
इससे राज्य में कोल्हान, संथाल और उत्तरी छोटानागपुर में कहीं-कहीं से हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची में स्थित मौसम विभाग के अनुसार संथाल परगना, कोल्हान और पलामू राज्य में 27 अप्रैल तक तापमान 44 से 45 डिग्री के करीब जा सकता है। इससे इन जिलों में उष्ण लहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, राज्य के विभिन्न हिस्सों में छाए बादल छंट गए हैं। इससे गर्मी फिर बढ़ने की संभावना है।
विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में उष्ण लहर (लू) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
आपको बताते चलें कि रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को कुछ जगहों पर बादल छाए रहे।
रांची में दोपहर से पहले गर्मी से कुछ राहत रही। लेकिन, उसके बाद बादल छंटने से गर्मी बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान करीब चार डिग्रा बढ़ गया। जबकि, रात में बूंदाबादी भी हुई। इससे मौसम में थोड़ा ठंडापन रहा।
24 से 27 तक हीट वेव का अलर्ट
24 और 25 अप्रैल को कोल्हानपूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
26 अप्रैल को कोल्हान के पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला, उत्तरी छोटानागपुर के बोकारो, धनबाद और संताल परगना के जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, दुमका व साहिबगंज में येलो अलर्ट चलेगा।
27 अप्रैल को कोल्हान और संताल के सभी जिलों समेत धनबाद और बोकारो में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
इसे भी पढ़ें