Wednesday, September 17, 2025

मार्च में ही तेवर दिखा रही गर्मी, तापमान 40 डिग्री पार पहुंचा, हीटवेब की चेतावनी [Heat is showing its effect in March itself, temperature has crossed 40 degrees, heatwave warning]

- Advertisement -

रांची। इन दिनों झारखंड में गर्मी ने अपना ताबड़तोड़ असर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च महीने में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आसमान से आग बरस रही है और लू के कारण सड़कों पर कम लोग नजर आ रहे हैं। राज्य के विभिन्न शहरों में पारा लगातार बढ़ रहा है और तापमान में इस बढ़ोतरी के कारण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही।

रांची में भी बढ़ा तापमान, लू से परेशान लोग

राजधानी रांची का तापमान शुक्रवार को 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन के वक्त लोग तेज धूप और लू से बचने के लिए घरों से बाहर निकलने में संकोच कर रहे हैं। जो लोग बाहर निकलने की मजबूरी में थे, वे छाता लेकर या गमछा बांधकर चल रहे थे। गर्मी का असर इतना बढ़ चुका है कि लोग सड़कों पर कम नजर आ रहे हैं।

जमशेदपुर में बढ़ा तापमान, लू का असर

जमशेदपुर में बीते 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को जमशेदपुर का तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस था। लू के कारण शहरवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और तापमान इसी तरह ऊंचा बना रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी, बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की अपील

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। अस्पतालों से गर्मी के कारण आने वाले मरीजों की रिपोर्ट भी मंगाई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी अस्पताल से ऐसी कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

जिला सर्विलांस विभाग ने सभी अस्पतालों को पुनः सचेत किया है। इसके साथ ही, विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों को स्कूल से लौटते वक्त ठंडा पानी न देने की चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में गर्मी बढ़ी, 3 से 5 डिग्री तक चढ़ा पारा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

YouTuber protest Bihar: दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजद ने बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। नेता...

CBSE board: CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव: स्कूल की मंजूरी के बिना एडिशनल सब्जेक्ट नहीं चुन पाएंगे छात्र

CBSE board: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त विषयों को लेकर नए नियम...

Students protest in Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट और देरी पर उठाए सवाल

Students protest in Kolhan University: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के...

Medical education in Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा को मिला बढ़ावा, 430 नई एमबीबीएस सीटें और दो नए कॉलेजों...

Medical education in Bihar: पटना, एजेंसियां। बिहार में मेडिकल पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य में शैक्षणिक सत्र...

India drug smuggling crackdown: भारत ने 16,000 विदेशी ड्रग तस्करों पर कड़ा शिकंजा, जल्द डिपोर्टेशन की तैयारी

India drug smuggling crackdown: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने देश में विदेशी ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय (MHA) और नारकोटिक्स...

Ajmer Taj Mahal: अजमेर के ताजमहल पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख,प्रशासन ने शुरू किया तोड़ना

Ajmer Taj Mahal: अजमेर, राजस्थान, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के आदेश के बाद अजमेर की आनासागर झील के किनारे स्थित सेवन...

Raj Kundra on EOW case: EOW केस पर राज कुंद्रा बोले- “बेबुनियाद आरोप मेरी पहचान नहीं”

Raj Kundra on EOW case: नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज...

NIA raids: धनबाद में बड़ी कार्रवाई: वासेपुर के शाहबाज अंसारी के घर पर NIA का छापा

NIA raids: धनबाद (वासेपुर)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह वासेपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी की। इस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories