Health Tips: खून बढ़ाने के लिए ये ड्राई फ्रूट है असरदार, जानिए रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने का गजब फायदा

Anjali Kumari
3 Min Read

Health Tips:

शरीर में खून की कमी होने से अक्सर थकान, कमजोरी और आलस्य महसूस होता है। खून की कमी को दूर करने के लिए खाने में आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। ऐसे में कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन खून की कमी को दूर करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है, और उनमें से एक प्रमुख नाम है किशमिश।

क्या क्या होता है किशमिश में ?

किशमिश में आयरन के साथ-साथ पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो खून बढ़ाने के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। रात में किशमिश को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से खून की कमी को जल्दी दूर किया जा सकता है। यह तरीका शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है और एनिमिया को ठीक करने में मदद करता है।

किशमिश खाने के फायदे:

रातभर भिगी हुई किशमिश खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है, जिससे सीजनल बीमारियों से बचाव होता है

पाचन सुधारना:

किशमिश में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। खासकर, जिन्हें कॉंस्टिपेशन की समस्या रहती है, उनके लिए यह कारगर उपाय है।

हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाना: किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है। बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए यह एक बेहतरीन आहार है।

मुंह के संक्रमण से राहत:

जिन लोगों को मुंह से बदबू आती है, वे किशमिश का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि यह मुंह के इंफेक्शन को दूर करने में मदद करती है।

हाइपरटेंशन में फायदेमंद:

किशमिश में पोटेशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए यह एक बेहतर उपाय है।

सेवन विधि:

रात में 10-15 किशमिश को धोकर साफ पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें और भीगी हुई किशमिश खा लें। ऐसा करने से आपको खून की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। रोजाना 30 दिन तक इस प्रक्रिया को अपनाकर आप अपनी खून की कमी को दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Health tips: नहाने से पहले नमक रगड़ने से क्या होते हैं फायदे? जानिए एक्सपर्ट की राय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं