Summer Season:
मौसम कोई भी हो, मीठा खाने का मजा ही कुछ और होता है। हालांकि गर्मी के मौसम में जरा-सी लापरवाही सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक। इसिलिए खाने में किसी भी चीज का सेवन जरूरत से ज्यादा ना करें। ऐसे में आज आपको कुछ खास मिठाइयों के बारे में बताएंगे, जिनका लुत्फ आप समर सीजन में उठा सकते हैं।
Summer Season: फालूदा
समर सीजन में लोग फालूदा खाना खूब पसंद करते हैं। चाहें तो आप बाजार जैसा फालूदा घर पर भी बना सकते हैं। जी हां, इसे बनाने के लिए आइसक्रीम, कुछ मेवे, नूडल्स, रोज सिरप, दूध आदि का इस्तेमाल किया जाता है।आप इसे गर्मियों की डाइट में जरूर शामिल करें।
Summer Season: रस मलाई
यह मशहूर बंगाली मिठाई ताज़े पनीर या छेना से तैयार की जाती है। रस मलाई काफी स्पंजी और सॉफ्ट होती है। गर्मियों में लंच या डिनर के बाद इस मिठाई का लुत्फ जरूर उठाएं।
Summer Season: आमरस
आम को फलों का राजा कहते है। गर्मियों में लोग इस फल को खाना खूब पसंद करते हैं। आप इसका इस्तेमाल कई तरह की स्वीट में कर सकते हैं। इस मौसम में आम का इस्तेमाल कर एक स्पेशल डिश बनाई जाती है, जिसे आमरस कहा जाता है। इसे बनाने के लिए दूध, चीनी और पके आम का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे गर्मियों में जरूर ट्राई करें।
Summer Season: श्रीखंड
श्रीखंड महाराष्ट्र का एक पारंपरिक मिठाई है। यह स्वीट देश के सभी हिस्सों में आसानी से मिलती है। इसे बनाने के लिए दही, चीनी, ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों के मौसम में लोग मीठे में श्री खंड खाना खूब पसंद करते हैं।
Summer Season: गाजर की खीर
अगर आप भी मीठे के हैं शौकीन, तो गर्मी के मौसम में गाजर की खीर का सेवन जरूर करें। आप इसे आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए दूध, चीनी, ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके सेहत के लिए भी है फायदेमंद।
इसे भी पढ़ें
गर्मी के मौसम में खानपान में बदलाव से करें शरीर को तैयार: जानें 10 जरूरी टिप्स