High Cholesterol: खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए 5 देसी चीजें

2 Min Read

High Cholesterol:

नई दिल्ली, एजेंसियांHigh Cholesterol यानी खराब (Bad) LDL कॉलेस्ट्रोल को कम करना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। डॉक्टर और वास्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया के अनुसार, कुछ देसी चीजों के नियमित सेवन से गंदा कॉलेस्ट्रोल घटाया जा सकता है और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

डॉक्टर ने सुझाई ये 5 देसी चीजें:

High Cholesterol:

मेथी: मेथी में सोल्यूबल फाइबर भरपूर होता है। इसे रातभर भिगोकर सुबह खाने से LDL कॉलेस्ट्रोल कम होता है।

नारियल: नारियल अच्छे कॉलेस्ट्रोल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है। इसे ताजा खाया जा सकता है या तेल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिक मात्रा में सेवन न करें।

भिंडी: भिंडी में म्यूसिलेज होता है, जो कॉलेस्ट्रोल को ट्रैप कर शरीर से बाहर निकालता है।

सेब: पेक्टिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर। लिवर फंक्शन को सुधारता है और प्राकृतिक रूप से कॉलेस्ट्रोल कम करता है। अमरूद और आंवला भी इसी श्रेणी में शामिल हैं।

लहसुन: LDL कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असरदार। ब्लड प्रेशर घटाने में भी मदद करता है। रोजाना 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां खाने की सलाह।

इसे भी पढ़ें

High cholesterol: आंखों में दिखें ये लक्षण? हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ रहा हो!

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं