Health Tips:
नई दिल्ली, एजेंसियां। गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग की समस्या आम हो जाती है, क्योंकि खाना जल्दी खराब हो जाता है। इससे पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हल्के लक्षणों में दवा की बजाय घरेलू उपाय अपनाकर राहत मिल सकती है। अदरक, तुलसी, लहसुन, केला-दही, नींबू पानी और ओआरएस जैसे प्राकृतिक नुस्खे शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं और पेट को आराम देते हैं। ये सरल उपाय फूड पॉइजनिंग से होने वाली तकलीफों को कम कर सकते हैं और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
Health Tips: अदरक का सेवन:
अदरक पेट की मरोड़ और उल्टी को नियंत्रित करता है। सेंधा नमक के साथ अदरक का रस या अदरक की चाय दिन में दो बार पीने से आराम मिलता है।
Health Tips: ओआरएस या नमक पानी:
डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच चीनी और चुटकी भर नमक मिलाकर पिएं या बाजार से ओआरएस घोल लें।
Health Tips: तुलसी के पत्ते:
तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेट की सूजन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। पत्तियां चबाएं या इसका काढ़ा पिएं।
Health Tips: लहसुन का सेवन:
लहसुन प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, पेट के इंफेक्शन को कम करता है। खाली पेट एक कली लहसुन निगलें या गुनगुने पानी में डालकर पिएं।
Health Tips: केला और दही:
यह संयोजन पाचन को सुधारता है और पेट को ठंडक देता है। मैश किए हुए केले में दही मिलाकर दिन में दो बार खाएं।
Health Tips: नींबू पानी:
नींबू का रस शरीर से विषैले तत्वों को निकालता है। गुनगुने पानी में नींबू रस और नमक मिलाकर दिन में दो बार पीने से राहत मिलती है।गर्मी में साफ-सफाई का ध्यान रखें और खराब खाने से बचें ताकि फूड पॉइजनिंग से बचा जा सके।
इसे भी पढ़ें
Health tips: गलत तरीके से खाने पर जहर बन सकता है कुट्टू का आटा, जानें सेहत से जुड़ी अहम बातें