Health department :
रांची। स्वास्थ्य विभाग में सुधार के लिए पूर्व मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे जल्द ही स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।
Health department :पूर्व सीएस सुधीर त्रिपाठी होंगे शामिलः
इस कमेटी में विभाग में अपर सचिव के पद से सेवानिवृत हुए आलोक त्रिवेदी और अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। कमेटी का कार्यकाल छह महीने का होगा। इस अवधि में वह सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी। उसके बाद, उसे लागू किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें