Remedy for indigestion after oily food: ऑयली और मीठा खाने के बाद पीएं ये पानी, बदहजमी, गैस और एसिडिटी होगी दूर

2 Min Read

Remedy for indigestion after oily food:

नई दिल्ली, एजेंसियां। त्योहारों में मिठाई और तले हुए पकवानों का सेवन बढ़ जाता है। ऐसे में पेट में गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और बदहजमी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई बार ये परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि कब्ज भी होने लगती है। इस स्थिति में एक खास घरेलू उपाय आपकी राहत बन सकता है।

पानी को बनाने की प्रक्रिया

इस पानी को बनाने के लिए 2-3 गिलास पानी को पैन में उबालें। पानी में 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच अजवाइन, 1 टुकड़ा कद्दूकस किया अदरक और 1 चम्मच सौंफ डालकर उबालें। एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें। पानी को हल्का ठंडा होने दें और इसमें काला नमक और नींबू का रस मिलाएं। अब खाने के तुरंत बाद 1 गिलास हल्का गुनगुना पानी पी लें।

जमा तेल और शुगर शरीर

इस पानी को पीने से पेट में जमा तेल और शुगर शरीर से बाहर निकलते हैं, पाचन बेहतर होता है और गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है। साथ ही कब्ज भी दूर होती है और पेट हल्का रहता है।अगर पानी बनाना मुश्किल हो, तो खाने के बाद कम से कम 1 गिलास गर्म पानी पीना भी लाभकारी है। इसके अलावा, घर में बनी हर्बल या ग्रीन टी भी मददगार हो सकती है। तुलसी की पत्तियों, अदरक या अन्य हर्बल सामग्री से बनी चाय पेट को आराम देती है और पाचन सुधारती है।

विशेषज्ञों का कहना

विशेषज्ञों का कहना है कि खाने के तुरंत बाद यह उपाय अपनाने से पेट संबंधी परेशानियां कम होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इस घरेलू उपाय से त्योहार के दौरान पेट को हल्का और स्वस्थ रखा जा सकता है।

ध्यान दें कि यह टिप्स केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या या पाचन रोग की स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें

Health Tips: कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये 3 आसान स्टेप


Share This Article