Black coffee for weight loss: खाली पेट वजन कम करने के लिए क्या पीएं: ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी?

3 Min Read

Black coffee for weight loss

नई दिल्ली, एजेंसियां। वजन घटाना आज के समय में लाखों लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ लोग सुबह खाली पेट ऐसे ड्रिंक्स की तलाश में रहते हैं, जो मेटाबॉलिज्म तेज करें और फैट बर्निंग में मदद करें। इस रेस में सबसे आगे हैं ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी। लेकिन सवाल यही है कि खाली पेट वेट लॉस के लिए कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर है? आइए जानते हैं।

ब्लैक कॉफी: तेजी से असर, लेकिन सावधानी जरूरी

ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म को तुरंत बूस्ट करता है और शरीर में फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करता है। यह ‘लिपोलेसिस’ को सक्रिय कर ज्यादा कैलोरी जलाने में मदद करती है। खासतौर पर जो लोग सुबह वर्कआउट करते हैं, उनके लिए ब्लैक कॉफी एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट ड्रिंक मानी जाती है।
हालांकि, खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से एसिडिटी, पेट में जलन, घबराहट या तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) बढ़ने की समस्या हो सकती है, खासकर संवेदनशील लोगों में।

ग्रीन टी: धीरे लेकिन सुरक्षित वजन घटाने का तरीका

ग्रीन टी में मौजूद केटचिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ धीरे-धीरे फैट बर्न करने में मदद करते हैं। यह पेट के लिए ब्लैक कॉफी की तुलना में ज्यादा हल्की मानी जाती है।
हालांकि, ग्रीन टी में मौजूद टैनिन खाली पेट लेने पर कुछ लोगों को मतली या पेट में ऐंठन दे सकते हैं।

वेट लॉस के लिए क्या है बेहतर विकल्प?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह सबसे पहले 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। उसके 20-30 मिनट बाद ही ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी लें।
अगर आप सुबह एक्सरसाइज करते हैं, तो ब्लैक कॉफी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। वहीं, बिना वर्कआउट के सिर्फ मेटाबॉलिज्म सुधारना चाहते हैं तो ग्रीन टी बेहतर और सुरक्षित विकल्प है।

इन बातों का रखें ध्यान

एसिडिटी, माइग्रेन या नींद की समस्या वालों को खाली पेट ब्लैक कॉफी से बचना चाहिए। याद रखें, वजन घटाने का असली मंत्र संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और सही लाइफस्टाइल है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य है। किसी भी डाइट या हेल्थ रूटीन को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share This Article