Thursday, October 23, 2025

Health tips: हर परेशानी का इलाज है अच्छी नींद, करें ये उपाय [The solution to every problem is good sleep, try these remedies]

- Advertisement -

Health tips:

हर इंसान की जिंदगी परेशानियां लगी ही रहती हैं। परेशानी और झंझट अच्छी नींद के दुश्मन हैं। आज के हाईटेक जमाने में यह समस्या आम हो गई है। झमेले ने तमाम किस्म की मुसीबतें खड़ी कर दी है, जिससे इंसान अनेक तनावों से गुजरते हुए अपनी अच्छी नींद को खो देता है। याद रखिए, अगर जीवन अनुशासित और नियमित न हो तो अच्छी नींद नहीं आएगी और अच्छी नींद ना आने की स्थिति में आंतरिक और बाहरी रूप से सेहत प्रभावित होती है।

इसकी स्थिति जिंदगी के लिए कभी-कभार अत्यंत खतरनाक भी हो जाती है। यदि आप भी अच्छी नींद न आने की परेशानी झेल रहे हैं, तो कुछ टिप्स जानिए, जो आपको मदद कर सकते हैं।

Health tips: सोने और जागने का बनाइए नियमः

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह सलाह दी है कि अच्छी और गहरी नींद से शरीर रिपेयर, रिलैक्स और रिजुवनेट होता है। यदि अच्छी नींद नहीं आती है तो शरीर में बीमारियों के प्रवेश करने से कोई नहीं रोक सकता है। यदि हम अच्छी नींद चाहते हैं तो कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। इससे हमें अच्छी नींद पाने में आसानी होगी। समय पर सोना और समय पर जागना ही अच्छी नींद की बुनियाद है, इसलिए इस संबंध में नियम बनाना चाहिए।

Health tips: रोजाना एक समय पर सोना सेहत के लिए बेहतरः

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें, तो रोजाना एक ही समय पर सोना और जागना चाहिए। यही रूटीन आपको छुट्टियों वाले दिन भी रखना चाहिए। अच्छी और गहरी नींद के लिए आपके सोने की जगह सही होनी चाहिए। अगर संभव हो तो सोने वाले रूम को अंधेरा, शांत और आरामदायक तापमान पर रखें।

Health tips: सोने से पहले न पियें शराबः

बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि बहुत से लोग सोने के पहले कुछ ऐसे काम करते हैं जिसकी वजह से सही तरीके से नींद नहीं आती है। कुछ भी काम करने से सोने के पहले बचना चाहिए। जैसे आपको सोने से पहले अधिक कैफीन, अधिक भोजन या फिर शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों की सलाह है कि सोने से पहले कंप्यूटर, टीवी और स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग सीमित करें। इससे नींद में आने वाला डिस्टरबेंस खत्म हो जाएगा।

Health tips: दिन में एक्टिव रहेंगे, तो आएगी अच्छी नींदः

इंसान की जिंदगी में काम करने के लिए दिन बना है। यह सही है कि बहुत से लोग रात में भी काम करते हैं, लेकिन यह उनकी मजबूरी हो सकती है। सही मायने में दिन में हमेशा एक्टिव रहना चाहिए, ताकि रात में अच्छी नींद आए और इसके लिए दिन में रोज व्यायाम भी करना भी जरूरी है। व्यायाम करने से शरीर की ऊर्जा में सकारात्मक आती है।

इसे भी पढ़ें

Health Tips: नींद की कमी से ज्यादा जम्हाई आना हो सकता है बड़ी बिमारी का लक्षण

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories