Monday, June 23, 2025

Health Tips: गन्ने का जूस गर्मी में कितना फायदेमंद है? जानिए कब और कैसे पिएं [How beneficial is sugarcane juice in summer? Know when and how to drink it]

Health Tips:

क्या आप जानते हैं कि तेज धूप में गन्ने का रस पीना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसे पीने का समय और तरीका सही न हो, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं तेज धूप में गन्ने का जूस पीने के नुकसान और फायदे –

Health Tips: तेज धूप में गन्ने का जूस पीने के नुकसान

  1. चिलचिलाती धूप में शरीर पहले से गर्म होता है। ऐसे में गन्ने का ठंडा रस पीने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है, जिससे गैस, अपच या पेट में ऐंठन जैसी 2. समस्याएं हो सकती हैं।
  2. गन्ने का रस प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। गर्मी में पसीने से भीगा शरीर जब अचानक ठंडी चीज लेता है, तो इससे गला खराब हो सकता है या सर्दी-खांसी हो सकती है।
  3. खुले में बिकने वाले गन्ने के जूस में हाइजीन की कमी हो सकती है। तेज धूप में गन्ने को खुले में रखना बैक्टीरिया पनपने का कारण बनता है, जिससे फूड पॉइजनिंग या पेट की इंफेक्शन हो सकती है।
  4. गन्ने में प्राकृतिक शक्कर अधिक होती है। धूप में थके हुए शरीर में इसे तुरंत पीने से शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, जिससे चक्कर या थकान महसूस हो सकती है।

Health Tips: गन्ने का रस पीने का सही समय:

  1. गन्ने का रस सुबह या दोपहर के समय पी सकते हैं, लेकिन धूप से आने के तुरंत बाद इसका सेवन न करें।
  2. छांव या ठंडी जगह पर बैठकर जूस पिएं, ताकि शरीर का तापमान थोड़ा सामान्य हो जाए।
  3. खाली पेट गन्ने के रस का सेवन न करें। हल्का नाश्ता करने के बाद ही इसे पीएं।
  4. गन्ने के रस से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ को लेना है तो हाइजीन वाले जूस सेंटर से ही इसे लेकर पीएं या घर पर बनाकर पिएं।

Health Tips: गन्ने का रस पीने का सही तरीका:

गन्ने के जूस में नींबू और काला नमक मिलाकर पिएं, इससे पाचन अच्छा रहता है। जूस को हमेशा ताजे गन्ने से बना हुआ ही पिएं। जूस पीने के बाद सीधे धूप में न जाएं, कुछ देर आराम करें। ध्यान रखें कि ठंडा जूस भले ही गर्मी में राहत देता हो लेकिन बहुत अधिक ठंडा गन्ने का रस गले में दर्द और जुकाम का कारण बन सकता है। इसलिए गन्ने का रस बहुत अधिक ठंडा न हो।

इसे भी पढ़ें

Vitamin D: धूप के बिना भी पाएंगे Vitamin D, जानिए ये 5 बेहतरीन फूड्स

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img