Tuesday, June 24, 2025

Health Tips: नींद की कमी से ज्यादा जम्हाई आना हो सकता है बड़ी बिमारी का लक्षण [Excessive yawning due to lack of sleep can be a symptom of a serious disease]

Health Tips:

जम्हाई आना आमतौर पर एक शारीरिक प्रक्रिया मानी जाती है, जो तब होती है जब शरीर को आराम की जरूरत होती है या मस्तिष्क को अधिक ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। हालांकि, जब यह बिना किसी थकान, नींद की कमी या बोरियत के बार-बार होने लगे, तो इसे केवल एक सामान्य लक्षण मानने की बजाय इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत समझना चाहिए।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगातार जम्हाई आना कभी-कभी कुछ गंभीर बीमारियों का साइलेंट सिम्प्टम हो सकता है।

Health Tips: नींद की कमी और स्लीप डिसऑर्डर:

अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन (AASM) ने अपने एक रिपोर्ट में यह बताया है कि बार-बार जम्हाई आना नींद की कमी या स्लीप डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, दिन में अत्यधिक नींद आना, जिसे Excessive Daytime Sleepiness कहा जाता है, केवल आलस्य का लक्षण नहीं होता, बल्कि यह मानसिक समस्याओं, काम में गलतियों, ड्राइविंग एक्सीडेंट्स और गंभीर शारीरिक बीमारियों का कारण बन सकता है। डॉ. एरिक ओल्सन, जो AASM के प्रेसिडेंट हैं, ने कहा कि नींद की कमी एक गंभीर समस्या है, जो हर साल बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं का कारण बनती है।

Health Tips: ज्यादा जम्हाई आना किस बीमारी का संकेत हो सकता है:

ब्रेन डिसऑर्डर (Neurological Problems): एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपको लगातार जम्हाई आ रही है, तो यह ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक या मल्टीपल स्केलेरोसिस (Multiple Sclerosis) जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का संकेत हो सकता है। इन बीमारियों में मस्तिष्क पर असर पड़ता है, जिससे बार-बार जम्हाई आ सकती है।

हार्ट से जुड़ी समस्याएं (Heart-related Issues): कुछ मेडिकल अध्ययन यह बताते हैं कि अत्यधिक जम्हाई आना हार्ट अटैक या ब्लड सर्कुलेशन (रक्त संचार) की समस्याओं से भी जुड़ा हो सकता है। जब दिल को ठीक से खून नहीं मिल पाता है, तो शरीर में विभिन्न लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं, जिनमें से एक बार-बार जम्हाई लेना है।

थर्मोरेगुलेशन इश्यू (Thermoregulation Issues): जब शरीर अपने तापमान को सही से नियंत्रित नहीं कर पाता, तो इसे थर्मोरेगुलेशन समस्या कहा जाता है। इस स्थिति में भी बार-बार जम्हाई आ सकती है। यह समस्या न्यूरोलॉजिकल गड़बड़ी का संकेत हो सकती है।

कब होना चाहिए अलर्ट ?

अगर जम्हाई के साथ निम्नलिखित लक्षण भी दिखने लगें, तो इसे गंभीर रूप से लिया जाना चाहिए:

Health Tips: चक्कर आना:

अगर जम्हाई के दौरान या बाद में चक्कर आ रहे हों, तो यह एक गंभीर संकेत हो सकता है।

Health Tips: याददाश्त में कमी:

यदि याददाश्त कमजोर हो रही हो और आप चीजें भूल रहे हों, तो यह भी चिंता का कारण हो सकता है।

Health Tips: हाथ-पैर सुन्न होना:

शरीर के अंगों का सुन्न हो जाना भी ब्रेन या हार्ट से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
तेज़ सिरदर्द और धुंधला दिखना (Blurred Vision):
अगर सिर में अचानक तेज दर्द हो और नजर धुंधली दिखे, तो यह मस्तिष्क से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
दिल की धड़कन तेज़ होना: अगर दिल की धड़कन तेज हो जाए, तो यह भी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।

क्या करें?

Health Tips: नींद पूरी लें:

शरीर को सही से काम करने के लिए 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।

Health Tips: स्ट्रेस कम करें:

मानसिक दबाव को कम करने के लिए योग, ध्यान और अन्य रिलैक्सेशन तकनीकों का अभ्यास करें।

रोजाना शारीरिक गतिविधि करें:

नियमित व्यायाम से शरीर की ताजगी बनी रहती है और यह मानसिक सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

Health Tips: स्क्रीन टाइम कम करें:

अधिक समय तक स्क्रीन के सामने बैठना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए इसे कम करें।

अगर बार-बार जम्हाई आ रही हो और उपरोक्त लक्षण भी देखे जा रहे हों, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें। न्यूरोलॉजिस्ट या कार्डियोलॉजिस्ट से कंसल्ट करें ताकि समस्या का सही निदान हो सके और इलाज किया जा सके।

इसे भी पढ़ें

Baby Test’s: शिशु के लिए जरूरी हैं ये टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए?

Hot this week

Important events : 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 24 June]

Important events : 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान...

Vedic Almanac: | वैदिक पंचांग | 24 जून 2025 [Vedic Almanac 24 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 24 जून 2025दिन - मंगलवारविक्रत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img