Wednesday, September 17, 2025

खजूर है सुपरफूड, बीज में भी है गजब के फायदे [Dates are a superfood, the seeds also have amazing benefits]

- Advertisement -

Health tips:

रांची। खजूर का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं? आमतौर पर लोग खजूर के बीजों को फेंक देते हैं, लेकिन खजूर के बीज में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं।

Health tips: खजूर के बीज में मौजूद पोषणः

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन और कोंटेम्परेरी क्लिनिकल ट्रायल्स कम्युनिकेशंस के अनुसार, खजूर में प्रोटीन, आयरन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ये तत्व शरीर को ताजगी प्रदान करते हैं और त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखते हैं।

Health tips: पाचन क्रिया को सुधारें :

खजूर के बीज में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को साफ करने में सहायक होता है।

Health tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद :

खजूर के बीज डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। इनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को राहत मिल सकती है।

Health tips: दिल के लिए लाभकारी :

खजूर के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। यह ब्लड फ्लो को सुधारने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Health tips: त्वचा और बालों के लिए रामबाण :

खजूर के बीजों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से झुर्रियों और धब्बों को कम किया जा सकता है। वहीं, खजूर के बीज का तेल बालों के झड़ने को रोकने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है।

Health tips: हड्डियों को मजबूत बनाए :

खजूर के बीज कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह गठिया जैसी समस्याओं से बचाव में भी सहायक हो सकते हैं।

Health tips: इन चीजों के साथ बीजों का पाउडर बनाकर करे सेवन :

खजूर के बीजों का पाउडर बनाकर दूध, पानी या शहद के साथ सेवन किया जा सकता है। खजूर के बीज का तेल बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, खजूर के बीजों का काढ़ा सर्दी-ज़ुकाम में राहत देता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

तो अगली बार जब आप खजूर खाएं, तो उसके बीजों को भी नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Health Tips: बीमार बना रहे ये फल, कैसे पहचानें कौन है खाने लायक ?

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

YouTuber protest Bihar: दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजद ने बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। नेता...

CBSE board: CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव: स्कूल की मंजूरी के बिना एडिशनल सब्जेक्ट नहीं चुन पाएंगे छात्र

CBSE board: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त विषयों को लेकर नए नियम...

Students protest in Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट और देरी पर उठाए सवाल

Students protest in Kolhan University: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के...

Medical education in Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा को मिला बढ़ावा, 430 नई एमबीबीएस सीटें और दो नए कॉलेजों...

Medical education in Bihar: पटना, एजेंसियां। बिहार में मेडिकल पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य में शैक्षणिक सत्र...

India drug smuggling crackdown: भारत ने 16,000 विदेशी ड्रग तस्करों पर कड़ा शिकंजा, जल्द डिपोर्टेशन की तैयारी

India drug smuggling crackdown: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने देश में विदेशी ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय (MHA) और नारकोटिक्स...

Ajmer Taj Mahal: अजमेर के ताजमहल पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख,प्रशासन ने शुरू किया तोड़ना

Ajmer Taj Mahal: अजमेर, राजस्थान, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के आदेश के बाद अजमेर की आनासागर झील के किनारे स्थित सेवन...

Raj Kundra on EOW case: EOW केस पर राज कुंद्रा बोले- “बेबुनियाद आरोप मेरी पहचान नहीं”

Raj Kundra on EOW case: नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज...

NIA raids: धनबाद में बड़ी कार्रवाई: वासेपुर के शाहबाज अंसारी के घर पर NIA का छापा

NIA raids: धनबाद (वासेपुर)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह वासेपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी की। इस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories