Tuesday, July 29, 2025

Health news : काली खांसी होती है खतरनाक, बच्चों के लिए हो सकती है जानलेवा [Health news: Whooping cough is dangerous, can be fatal for children]

रांची। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन आदि रोगों का खतरा बढ़ जाता है। काली खांसी भी ऐसी ही एक समस्या है। बदलते मौसम में काली खांसी के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

यदि आप सोच रहे हैं कि सर्दी जा चुकी है और अब आप खांसी-जुकाम आदि से सुरक्षित हैं, तो आपका सोचना गलत है। क्योंकि, किसी भी मौसम में हवा के माध्यम से काली खांसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया फैल सकते हैं। इसलिए इसके बचाव की जानकारी आपके पास होना जरूरी है। …तो आइए जानते हैं बचाव के तरीके…

जानिए क्या है काली खांसीः

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, काली खांसी ‘बोर्डेटेला पर्टुसिस’ नामक बैक्टीरिया से फैलता है, जो मरीज की श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है। इसे मेडिकल भाषा में पर्टुसिस कहा जाता है।

काली खांसी के लक्षणः

काली खांसी के शुरुआती दिनों में नाक बहना या नाक बंद हो जाना, तेज बुखार के साथ खांसी आना और आंखों का लाल हो जाना आदि शामिल है। इसके अलावा काली खांसी के लक्षणों में उल्टी आना, खांसी के साथ गले से आवाज आना और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

इस समस्या के अधिक दिनों तक रहने से सांस लेने में समस्या हो सकती है। इसलिए समय रहते पहचान और इलाज बेहद जरूरी है।

इसके साथ ही काली खांसी का खतरा अस्थमा से पीड़ित लोगों में अधिक होता है। अस्थमा के मरीजों को काली खांसी के चलते काफी समस्या आ सकती है। किसी को बचपन में काली खांसी होने से आगे चल कर अस्थमा का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

ऐसे करें बचावः

आपको बता दें कि काली खांसी का सबसे अधिक खतरा छोटे बच्चों को होता है। कई बार यह नवजात बच्चों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। काली खांसी से बचाव के लिए डीटीएपी (डिप्थीरिया, टेटनस और एसेल्यूलर पर्टुसिस) वैक्सीन लगायी जाती है।

उपचारः

काली खांसी के इलाज के लिए चिकित्सक एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन की सलाह देते हैं। वहीं स्थिति गम्भीर होने पर पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में भी भर्ती कराया जा सकता है।

हालांकि, यदि मरीज की सही तरीके से देखभाल की जाये, तो मरीज को अस्पताल ले जाने की नौबत नहीं आती है। इसलिए आप नीचे बतायी गयीं कुछ सावधानियों को बरत सकते हैं।

भरपूर आराम करेः

काली खांसी के कारण मरीज को थकान और कमजोरी का एहसास हो सकता है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति को पर्याप्त आराम करना चाहिए। इसलिए अनावश्यक परिश्रम से बचना चाहिए।

खान-पान का रखें विशेष ध्यानः

काली खांसी आने पर अपने खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है। इस स्थिति में हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए। इस दौरान अधिक तला-भुना व मसालेदार खाने से बचना चाहिए। अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

वहीं, गर्म पेय का सेवन करें, क्योंकि यह खांसी से बचाव में सहायक होता है। आप ग्रीन टी, हल्दी वाला दूध और अदरक से बने काढ़े का सेवन कर सकते हैं।

साफ-सफाई का रखें खास ख्यालः

काली खांसी के संक्रमण के फैलने की समाभावना को खत्म करने के लिए साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इससे मरीज के आसपास रहने वालों को भी यह अपनी चपेट में ले सकती है। इसलिए काली खांसी से पीड़ित व्यक्ति से मिलने के बाद अपने हाथों को अच्छे से धोना चाहिए।

दवाओं के इस्तेमाल में बरतें सावधानीः

काली खांसी के संक्रमण से बचने के लिए सामान्य खांसी की दवा लेने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मरीज की परेशानी बढ़ सकती है।

काली खांसी की गम्भीर अवस्था होने पर मरीज को सांस लेने में समस्या हो सकती है। ऐसे में मरीज वेपोराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, इसके अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

मौसम में बदलाव, बढ़े रहे सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज डॉक्टर से जाने बचाव का तरीका 

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories