नई दिल्ली। झारखंड में कांग्रेस कोटे के चारो मंत्री सोमवार से ही दिल्ली में हैं।
बताया जा रहा है कि वे आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली गये हैं। इधर खबर आ रही है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।
गुप्ता के अनुसार इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें INDIA गठबंधन के सभी 14 सीट पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई।
मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग में किये गए कार्यों और उपलब्धि की जानकारी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके कार्यो की तारीफ की और आगामी लोकसभा चुनाव में विभाग तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
इसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने के महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाक़ात कर झारखंड की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया।
मौके पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें