Thursday, August 21, 2025

Draupadi Murmu: हरिवंश उपराष्ट्रपति पद के मजबूत उम्मीदवार, राष्ट्रपति से की मुलाकात और भी कई नाम

- Advertisement -

Draupadi Murmu:

नई दिल्ली, एजेंसियां। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफ स्वीकार होने के अगले दिन राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। अपने करियर में हरिवंश नामचीन पत्रकार रहे और फिलहाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के राज्यसभा सांसद हैं। माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उपसभापति के तौर पर हरिवंश की जिम्मेदारी बढ़ गई है। संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 21 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपित के साथ हुई उनकी मुलाकात के बाद उनके उपराष्ट्रपति की दावेदारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

और भी कई दावेदार हैं बीजेपी मेः

हालांकि बीजेपी में उपराष्ट्रपति के पद के उम्मीदवारों की कोई कमी नहीं है। राजनाथ सिंह BJP के सबसे सीनियर लीडर में से एक हैं। BJP के मूल कैडर से हैं और RSS का भरोसा भी उनके साथ है। राजनाथ सिंह की छवि सभी दलों के बीच स्वीकार्य नेता की हैं। उपराष्ट्रपति बनाए जाते हैं, तो सभी पार्टियों और नेताओं के साथ अच्छे से समन्वय बना सकेंगे।

शिवराज चौहान के नाम की भी चर्चाः

शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। विधायक, लोकसभा सांसद के अलावा BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अभी केंद्र में मंत्री है। उनके पास राज्य से केंद्र तक हर स्तर पर अनुभव है। शिवराज RSS के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्हें RSS का भी समर्थन हासिल है। शिवराज की संतुलित छवि राज्यसभा में सभापति के रूप में उनका काम आसान करेगी।
शिवराज OBC समुदाय से हैं। जातिगत समीकरण के लिहाज से भी वे फिट बैठते हैं। शिवराज सिंह चौहान हिंदी प्रदेशों में जाना-पहचाना चेहरा हैं।

रविशंकर प्रसाद भी रेस मेः

रविशंकर प्रसाद BJP के पुराने नेता हैं। बिहार से आते हैं। 19 साल सांसद रहे हैं। केंद्र में राज्य और कैबिनेट मंत्री रहे। उन्हें केंद्र की राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है। वकील होने के नाते कानूनी और पेचीदा मामलों पर उनकी अच्छी पकड़ है। केंद्र में विपक्ष की लंबी राजनीति करने की वजह से दूसरी पार्टियों से अच्छे संबंध हैं।

इसे भी पढ़ें

जगदीप धनखड़ के खिलाफ I.N.D.I.A ब्लॉक के 87 सांसदों ने किये हस्ताक्षर

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

पटना में राहुल गांधी ने केंद्र और चुनाव आयोग पर बोला हमला [In Patna, Rahul Gandhi attacked the Centre and the Election Commission]

Election Commission: पटना, एजेंसियां। पटना में इंडिया गठबंधन के चक्काजाम...

Amit Shah: संसद में बिल पेश होते ही विपक्षी सांसदों का हंगामा, कॉपी फाड़कर अमित शाह की ओर फेंका,...

Amit Shah: नई दिल्ली,एजेंसियां। बुधवार 20 अगस्त, 2025 को लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए, जिनमें प्रावधान है...

GST 2.0: GST 2.0 रिफॉर्म से सरकार को 85,000 करोड़ का सालाना घाटा, अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

GST 2.0: नई दिल्ली, एजेंसियां। SBI रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार द्वारा अक्टूबर 2025 में लागू किए जाने वाले GST 2.0 रिफॉर्म से...

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी का 130वें संविधान संशोधन बिल पर तीखा हमला, कहा- लोकतंत्र खत्म करने की चाल

Mamata Banerjee: नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद में पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार...

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला की याद में पराग त्यागी ने थामा उनके सपनों का दामन

Shefali Jariwala: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी ने उनकी याद में जो कदम उठाया है,...

Online Gaming Bill 2025: ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 में रियल मनी गेम्स ऐप्स पर बैन का प्रस्ताव

Online Gaming Bill 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अब सरकार इस पर लगाम लगाने की...

Health Tips: इन 6 काले बीजों से घटेगी चर्बी, दूर होंगी बीमारियां

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आप पेट की चर्बी से परेशान हैं या बार-बार बीमार पड़ते हैं तो अब आपको किसी महंगी दवा की...

Mid day meal: बिहार में मिड डे मील कर्मचारी 21 अगस्त से हड़ताल पर, बच्चों के भोजन पर आफत

Mid day meal: पटना, एजेंसियां। बिहार में मध्याह्न भोजन योजना (Mid Day Meal) से जुड़े कर्मचारियों ने 21 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर...

Shibu Soren: झारखंड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी शिबू सोरेन की जीवनी

Shibu Soren: रांची। झारखंड सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य के बच्चों को स्कूलों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories