खगड़िया,एजेंसियां: बिहार के खगड़िया जिले में रील बनाने के चक्कर में लगभग आधे दर्जन लोग बह गयें हैं।
इन लोगों में पांच युवक और एक युवती थी। सभी लोग अगुआनी गंगा घाट की मुख्य धारा में नहाने और रील्स वीडियो बनाने के चक्कर में वे गहरे पानी में चले गए। सभी गंगा की तेज धारा में बह गए।
हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से एक युवक और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नहाने गए लोग गंगा में उछल कूद कर रहे थे, तभी वह सब गहरे पानी में चले गए।
इसी बीच ग्रामीणों की तत्परता से कुल्हडिया निवासी श्याम कुमार और साक्षी कुमारी को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही अगुआनी गंगा घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल युवकों की तलाश जारी है।
वहीं दोनों को नजदीकी परबत्ता अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।जिसके बाद खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तो वहीं लापता चार युवकों में कुल्हडिया निवासी 18 साल के आदित्य कुमार, 23 साल के निखिल कुमार, 16 साल के राजन कुमार और 16 साल के शुभम कुमार शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता सीओ मोना गुप्ता, परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ पहुंच कर एसडीआरएफ टीम ने लापता युवकों की खोजबीन शुरू कर दी है।
इधर इस घटना से लापता युवक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है। अगुआनी गंगा घाट पर परिजन दहाड़ मार-मारकर रो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वहां मौजूद लोगों की मानें तो यह घटना नहाने के साथ रील्स और वीडियो शूट करने के दौरान हुई है।
इसे भी पढ़ें