नई दिल्ली, एजेंसियां। GST कलेक्शन ने अप्रैल में सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। इस माह सरकार के खाते में 2.10 लाख करोड़ रुपये आये हैं।
ये अब तक का किसी भी महीने जुटाया गया सबसे ज्यादा GST कलेक्शन है। इससे पहले का सर्वोच्च कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपए था, जो अप्रैल 2023 में हुआ था।
सालाना आधार पर ग्रॉस GST कलेक्शन में 12.4% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले महीने, यानी मार्च 2024 में, GST कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपए रहा था।
यानी, महीने-दर-महीने आधार पर कलेक्शन में 18% का इजाफा है। वहीं सरकार ने 18 हजार करोड़ के रिफंड जारी किए।
रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए नेट GST रेवेन्यू ₹1.92 लाख करोड़ रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि यानी अप्रैल 2023 की तुलना में ये 17.1% ज्यादा है।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल के ₹2,10,267 करोड़ के GST कलेक्शन में CGST 43,846 करोड़ रुपए और SGST 53,538 करोड़ रुपए रहा I
GST 99,623 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 37,826 करोड़ रुपए सहित) और सेस 13,260 करोड़ रुपए रहा। सेस में माल के आयात से मिले 1008 करोड़ रुपए शामिल हैं।
GST कलेक्शन इकोनॉमी की ओवरऑल हेल्थ का एक संकेतक है। अप्रैल महीने के GST कलेक्शन के आंकड़ों पर KPMG के नेशनल हेड अभिषेक जैन ने कहा कि अब तक का हाईएस्ट जीएसटी कलेक्शन मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था को दर्शाता है।
इसे भी पढ़ें
बिहार, बंगाल और झारखंड में हीट वेब का रेड अलर्ट, केरल में 4 की मौत