Thursday, October 23, 2025

Bihar Elections: महागठबंधन में बनी बात, तेजस्वी होंगे CM फेस

- Advertisement -

Bihar Elections:

पटना, एजेंसियां। बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में बात बनती दिख रही है। अशक गहलोत के प्रयासों से राजद और कांग्रेस में बढ़ा तनाव कम होता दिख रहा है। महागठबंधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करने पर सहमति बन गई है। इसकी घोषणा महागठबंधन के नेता गुरुवार को मीडिया के सामने करनेवाले हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार मंच के पास पोस्टर में सिर्फ तेजस्वी यादव का चेहरा है। इसके साथ ही महागठबंधन को लेकर जो भी सस्पेंस हैं, वो खत्म हो जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा चुनावी कार्यक्रम की भी घोषणा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार ज्यादा से ज्यादा से सीटों पर महागठबंधन का एक उम्मीदवार रहे, इस पर मुहर लग सकती है। जिन सीटों पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति है, वहां से नामांकन वापसी का प्रयास होगा। कुछ जगह रणनीति के तहत उम्मीदवार हो सकते हैं, जहां ऐसा महागठबंधन के लिए फायदेमंद हो।

गहलोत ने की लालू और तेजस्वी से मुलाकातः

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतिम फैसले के ऐलान से पहले अशोक गहलोत और अल्लावरु ने कांग्रेस आलाकमान से संपर्क किया है। गहलोत ने लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने कहा कि तेजस्वी से अच्छी बात हुई है। सारी बातें क्लीयर हो जाएंगी। कोई झगड़ा नहीं है। सब मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे। महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव में उतर रहा है। बिहार में 243 सीटो में से 5-10 सीटो पर फ्रेंडली फाइट हो सकती है।

13 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आमने-सामनेः

अभी तक महागठबंधन के भीतर घमासान मचा हुआ था। 13 सीटों पर महागठबंधन के ही प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस के ही उम्मीदवार आमने-सामने हैं। कहीं सीपीआई और कांग्रेस के उम्मीदवार भी सामने हैं, तो मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी भी पीछे नहीं हैं। वीआईपी ने भी आरजेडी उम्मीदवार के सामने अपना उम्मीदवार उतारा है।

243 सीटों पर महागठबंधन के 252 उम्मीदवारः

महागठबंधन के फिलहाल कुल 252 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आरजेडी के 143, कांग्रेस के 61, सीपीआई एमएल के 20, सीपीआई के 9, सीपीएम के 4 और वीआईपी के 15 उम्मीदवार हैं। आरजेड़ी-कांग्रेस 5 सीटों पर आमने-सामने हैं, जिसमें सिकंदरा, कहलगांव, सुल्तानगंज और लालगंज, नरकटियागंज हैं। 4 सीट पर कांग्रेस और CPI आमने-सामने हैं।

बीजेपी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंजः

पोस्टर पर सिर्फ तेजस्वी की फोटो होने पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि फोटो से राहुल गांधी और बाकी नेताओं को डिलीट कर दिया गया है। राहुल और कांग्रेस को डिलीट करके उनकी हैसियत दिखा दी है। कांग्रेस का सम्मान चोरी हो चुका है। क्या राजद राहुल गांधी को बोझ समझता है? कल तक पप्पू यादव दावा कर रहे थे कि राहुल गांधी ही महागठबंधन का चेहरा हैं। कल तक कांग्रेस खुद को बड़ा भाई बता रही थी, लेकिन अब वो कहीं नजर नहीं आ रही। महागठबंधन का न कोई मिशन है, न कोई विज़न, बस फूट है, भ्रम है।

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections: महागठबंधन विवाद पर तेजस्वी बोले-कल बात करेंगे, वेणुगोपाल ने फोन किया, थोड़ी देर में अशोक गहलोत से चर्चा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Gold and silver price: भाई दूज पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानें 23 अक्टूबर 2025 को अपने...

Gold and silver price: नई दिल्ली, एजेंसियां। भाई दूज के मौके पर गुरुवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में...

Students get scholarship: झारखंड में सामान्य वर्ग के छात्रों को 9वीं-10वीं में 3 गुना व 11वीं-12वीं में दोगुना छात्रवृत्ति

Students get scholarship: रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे सामान्य वर्ग के प्री-पोस्ट मैट्रिक के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ने जा...

Old woman raped: 52 साल की अधेड़ महिला से परिचित ने ही किया रेप

Old woman raped: गुमला। गुमला शहर से सटे एक गांव में 52 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ उसके ही परिचित युवक ने जबरन दुष्कर्म...

Rohit Sharma and Shreyas: भारत ने दूसरे वनडे में बनाए 264 रन, रोहित शर्मा और श्रेयस की फिफ्टी

Rohit Sharma and Shreyas: एडीलेड, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए...

Mukesh Sahni: महागठबंधन में CM फेस, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम

Mukesh Sahni: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही सीएम फेस होंगे। गुरुवार को महागठबंधन ने अपने घटक...

Modi Trump meeting cancelled: आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात नहीं होगी, PM मलेशिया नहीं जाएंगे, कांग्रेस बोली- ट्रम्प...

Modi Trump meeting cancelled: नई दिल्ली, एजेंसियां। आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात नहीं होगी। PM मोदी का मलेशिया दौरा टल गया है। मलेशिया...

Heavy rains lash Tamil Nadu: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, फसल बर्बाद, हिमाचल में तापमान माइनस 0.7

Heavy rains lash Tamil Nadu: चेन्नई, एजेंसियां। दक्षिण भारत में इस समय पूर्वोत्तर मानसून पूरी तरह सक्रिय है। तमिलनाडु के कई इलाकों में तेज...

Pakistan T20 team 2025: बाबर आजम की 10 महीने बाद टी-20 टीम में वापसी, नसीम शाह 11 महीने बाद...

Pakistan T20 team 2025: लाहौर, एजेंसियां। पूर्व कप्तान बाबर आजम की करीब 10 महीने बाद पाकिस्तान की टी-20 टीम में वापसी हो गई है।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories