Wednesday, October 22, 2025

हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को सरकार देगी 3750 वर्गफीट का प्लॉट [Government will give 3750 square feet plot to hockey players Salima Tete and Nikki Pradhan]

- Advertisement -

झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने दी मंजूरी, हरमू में मिलेगी जमीन

रांची। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को घर बनाने के लिए सरकार जमीन देगी।

दोनों खिलाड़ियों को हरमू हाउसिंग कॉलोनी में 3750-3750 वर्गफीट का प्लॉट मिलेगा। इस जमीन पर उन्हें अपने खर्चे पर घर बनाना होगा।

झारखंड राज्य आवास बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष संजय पासवान ने दोनों खिलाड़ियों को जमीन देने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।

सलीमा और निक्की को ये प्लाट मिला

सलीमा टेटे को हरमू हाउसिंग कॉलोनी में प्लॉट संख्या 10 (बी) और निक्की प्रधान को प्लॉट संख्या 10 (ए) का अंश आवंटित किया जा रहा है।

बोर्ड की ओर से इसके लिए एनओसी दी जाएगी। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के नाम से जमीन की रजिस्ट्री होगी।

कौन हैं सलीमा टेटे व निक्की प्रधान के बारे मे

सलीमा टेटे

सिमडेगा के बड़कीछापर गांव निवासी सलीमा नेशनल हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं। कई टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं।

टीम की डिफेंडर सलीमा टेटे ब्यूनस आयर्स में 2018 यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय जूनियर टीम की कप्तान थीं।

सलीमा यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ भारत की एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर जीत में एक अहम खिलाड़ी थीं।

वह टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थीं, जहां उन्होंने अपनी टीम को चौथे स्थान तक पहुंचने में मदद की।

निक्की प्रधान

खूंटी के हेसल गांव निवासी निक्की कभी बांस से बनी हॉकी स्टिक से खेलती थीं। 2016 में उन्हें भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने का मौका मिला।

सीनियर टीम के साथ यह उनका पहला टूर था। वो 2016 में हुए रियो ओलंपिक में भी भारतीय टीम का हिस्सा रही।

वह अब तक एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप, वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे कई बड़ी टूर्नामेंट्स में खेल चुकी हैं। निक्की पिछले साल खेले गए टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय महिला टीम हिस्सा थी।

इसे भी पढ़ें

इंडियन हॉकी में झारखंड की बेटियों का जलवा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Air India flight: एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 में तकनीकी खराबी, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Air India flight: मुंबई, एजेंसियां। एअर इंडिया की मुंबई से नेवार्क जा रही फ्लाइट AI191 को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी दिक्कत...

Chhath festival: हजारीबाग में छठ महापर्व से पहले तालाबों की सफाई अभियान शुरू, DC और SP ने लिया जायजा

Chhath festival: हजारीबाग। छठ महापर्व की तैयारियों के तहत हजारीबाग जिला प्रशासन ने बुधवार को इंद्रपुरी चौक स्थित छठ तालाब परिसर में व्यापक सफाई...

Heavy rains: तमिलनाडु में भारी बारिश, 5 जिलों में स्कूल बंद, चेन्नई के मरीना बीच पर तूफान का खतरा...

Heavy rains: चेन्नई, एजेंसियां। देश के दक्षिण राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण बीते 2 दिन से तेज बारिश हो रही है। तमिलनाडु में...

Stock Market: दिवाली मंथ में सेंसेक्स 4100 अंक उछला, विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार में तेजी

Stock Market: नई दिल्ली, एजेंसियां। अक्टूबर महीने में शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बीते महीने सेंसेक्स 4,159 अंक यानी लगभग 5%...

Asia Cup Trophy Controversy: BCCI ने ट्रॉफी के लिए नकवी को ई-मेल भेजा, ACC चीफ का जवाब-ऑफिस आकर ट्रॉफी...

Asia Cup Trophy Controversy: दुबई, एजेंसियां। BCCI ने एशिया कप ट्रॉफी जल्द से जल्द भारत को सौंपने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ...

Rawalpindi Test: रावलपिंडी टेस्ट में साउथ अफ्रीका 148 रन से पीछे, स्टब्स-जॉर्जी की हाफ सेंचुरी; पाकिस्तान ने पहली पारी...

Rawalpindi Test: रावलपिंडी, एजेंसियां। रावलपिंडी टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 185 रन बना लिए हैं। टीम अभी भी पाकिस्तान के...

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल

Neeraj Chopra: नई दिल्ली,एजेंसियां। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल...

Women’s ODI World Cup: पाकिस्तान विमेंस वनडे वर्ल्ड कप से बाहर, साउथ अफ्रीका ने 150 रन से हराया, अब...

Women's ODI World Cup: कोलंबो, एजेंसियां। पाकिस्तान की टीम विमेंस वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। टीम को साउथ अफ्रीका के सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories