Friday, October 24, 2025

सरकार ने अबुआ राज की जगह बबुआ राज बना दिया: सुदेश महतो

- Advertisement -

रांची : झारखंड में जिनका शासन है वह सिर्फ एक परिवार की भलाई करने में लगा है। डेवलपमेंट झारखंड मुक्ति मोर्चा के डीएनए में कभी नहीं रहा।

इन्होंने राज्य के आज के साथ साथ कल को भी बर्बाद कर दिया है। जबकि हमारा उद्देश्य राज्य के हर वर्ग के सभी परिवारों के हित के लिए कार्य करना है।

सबका ध्यान सबका सम्मान हमारा दायित्व है। मंगलवार को ये बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने चांडिल डैम रिसोर्ट में आयोजित मिलन समारोह में कही।

इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा।

सुदेश महतो ने कहा कि पंचायत, प्रखंड, जिला स्तरीय कार्यालय में बैठे अधिकारियों का जनता के प्रति व्यवहार सरकार के आचरण को दिखाता है।

आज किसी भी कार्यालय में बिना पैसे दिए कोई भी काम नहीं होता। राज्य में अबुआ नहीं बबुआ राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव सिर्फ वोट का नहीं, राज्य के स्वाभिमान का चुनाव है।

हमें मिलकर झारखंड की तस्वीर को बदलना है। ईचागढ़ समेत पूरी राज्य की जनता के विश्वास और विचारों को जीतना है।

राज्य में सकारात्मक बदलाव के लिए हर झारखंडी आजसू पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है।जनआकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी आजसू पार्टी पर है।

इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठित होकर जनता के हक, अधिकार से जुड़े विषयों को उठाने का काम करें।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि वर्तमान मंत्रिमंडल में एससी समुदाय का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं है।

सरकार के लिए बस यह समुदाय वोट बैंक के सिवाय और कुछ नहीं। सरकार दलित, महिला, युवा विरोधी है। सरकार ने किसी भी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया है।

राज्य के लोगों में हताशा और निराशा का माहौल है। सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। आंदोलनकारियों को सम्मान देने में भी यह सरकार विफल रही है।

मौके पर सागेन हांसदा, स्वप्न सिंहदेव, दलवीर सिंह बग्गा, नन्दू पटेल, जसबीर सिंह सिद्धू, असित सिंह पातर, सुरेन महतो, मांझी साव, सचिन महतो, दुर्योधन गोप और अमला मूर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इन्होंने ली आजसू पार्टी की सदस्यता

जेएमएम नेता रास बिहारी लायक,ग्राम प्रधान विश्व नाथ उरांव, सेवानिवृत्त शिक्षक गौरी लायक,आंनद महतो, सहदेव मंडल, सहदेव सिंह, प्रकाश गुप्ता, पूर्ण महतो, उपेन महतो, गोरांग महतो, मधु महतो, संजय महतो, अनिल महतो, सेकेन महतो, बिनोद महतो, दलू प्रमाणिक, राधु महतो, रोहीन महतो, आरती महतो, नामनि महतो, नमिता महतो, चैती महतो, सविता महतो, तारामनी महतो, अष्टमी महतो,लतिका, पद्मावती महतो, सुनीता महतो, राधिका महतो, कंचन महतो, रमेश महतो, कृतिवास महतो, सुभाष महतो, सीताराम महतो, जयराम महतो, भक्ति पद महतो, मनोहर लाल महतो, आसित महतो, जगदीश महतो, अशोक महतो,सपन महतो,नवीन महतो, सचिन महतो, भागीरथ महतो, सुधीर महतो, दयाल महतो, लालतू महतो, कृष्णा महतो, दिवाकर महतो, समचंद महतो,सचिन महतो, अरुण महतो, लक्ष्मीकांत महतो, अमित सिंह, प्रेम सिंह, विजय यादव, सुजल मंडल, विक्की तिवारी, चेतन नाग, नितेश सिंह ,जगदीश नाग, दिनेश कुमार, सूरज यादव,रंजन लोहार, रत्नेश कुमार,मिथुन शर्मा, मोनू कुमार, पप्पू सरदार, सत्यनारायण शर्मा, राकेश कुमार,जयपाल बाजपेई, अमित प्रसाद, अभिषेक कुमार, विशाल पाल, विष्णु पाल, विक्की तिवारी, निशांत कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसे भी पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई आज

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories