दिव्यांगों के लिए स्वदेशी उपकरण बना रही सरकार
नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद ने कहा कि मेरी सरकार दिव्यांग भाइयों और बहनों के लिए स्वदेशी सहायक उपकरण बना रही है।
वंचितों की सेवा का ये संकल्प ही सच्चा सामाजिक न्याय है। मेरी सरकार की योजनाओं में देश के गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसानों को अहम महत्व दिया जा रहा है।
देश तभी विकास कर सकता है। इसीलिए मेरी सरकार की योजनाओं में सर्वोच्च प्राथमिकता इन्ही चार स्तंभों को दी जा रही है। हमारी कोशिश इनको हर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है।
नॉर्थ-ईस्ट में सरकार के प्रयास की राष्ट्रपति ने की तारीफ
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार ने नॉर्थ-ईस्ट में आवंटन में 10 गुना की वृद्धि की है। उत्तर-पूर्व में हर क्षेत्र में विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।
असम में 27 हजार करोड़ रुपये की लागत से सेमी कंडक्टर प्लांट बनाया जा रहा है। मेरी सरकार नॉर्थ-ईस्ट में स्थायी शांति के लिए निरंतर काम कर रही है।
पिछले 10 साल में अनेक पुराने विवादों को हल किया गया है। नॉर्थ ईस्ट में अशांत क्षेत्र में तेज विकास करके चरणबद्ध तरीके से अफ्सा हटाने का काम भी जारी है। देश के हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम बन रहे हैं।
इसे भी पढ़ें