रांची : रांची में हॉकी लीग आज से शुरू हो गयी है। हॉकी रांची लीग यहां 20 साल के बाद एक बार फिर से शुरू हुई है।
इस लीग से उभरते खिलाड़ियों को अपना कौशल निखारने का मौका मिलेगा। ये लीग मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में खेली जा रही है।
लीग में कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें पुरुषों की 12 और महिलाओं की छह टीमें शामिल हैं।
इसके लिए हॉकी रांची की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पुरुषों की टीम को दो अलग-अलग पूल में रखा गया है।
लीग का पहला चरण 26 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद 30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग रांची में होगी, जो 10 मई तक चलेगी।
इस टूर्नामेंट के बाद हॉकी रांची लीग का दूसरा चरण शुरू होगा। हालांकि दूसरे चरण की तिथियों की घोषणा अभी नहीं की गयी है।
हॉकी रांची लीग में प्रतिदिन दो मैच खेले जायेंगे। शनिवार को दोपहर दो बजे से पुरुष वर्ग के पहले मैच में बापू क्लब व रेलवे की टीम आमने-सामने होगी।
वहीं, शाम चार बजे से महिला वर्ग के मुकाबले में सुपर क्वीन वीमेन क्लब का सामना साइ रांची से होगा।
इस लीग में ये टीमें लेंगी हिस्सा पुरुष वर्गपूल ए : बापू क्लब, फगुआ इलेवन, इंडोर हॉकी, एजी झारखंड, प्रभात तारा स्कूल धुर्वा व रेलवे।
इसे भी पढ़ें
एमएस धोनी की दिल छू लेने वाली बैटिंग: स्टेडियम में लगे धोनी के नारे