चांदी 92,200 रुपए प्रति किलो
नई दिल्ली, एजेंसियां। 10 ग्राम सोने की कीमत 349 रुपए बढ़कर 75,964 रुपए हो गई है। यह अब तक की सबसे अधिक कीमत है।
वहीं चांदी 1529 रुपए बढ़कर 92,200 रुपए प्रति किलो हो गई है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।
इस साल सोना ₹12,612 महंगा हुआ:
इस साल सोने के दाम 12, 612 रुपए बढ़ चुके हैं। इस साल के अंत तक सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक भी पहुंच सकती है।
इसे भी पढ़ें
सोना हुआ महंगा, ₹75,762 के ऑल टाइम हाई पर [Gold becomes expensive, at all time high of ₹ 75,762]