10 ग्राम सोना ₹73,944 में बिक रहा
नई दिल्ली, एजेंसियां। बीते 15 दिन में 10 ग्राम सोना ₹5,942 सस्ता हो चुका है। 30 अक्टूबर को सोना ₹79,681 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था, जो अब ₹73,944 पर आ गया है। चांदी भी 15 दिन में ₹10,937 सस्ती हो चुकी है।
30 अक्टूबर को एक किलो चांदी की कीमत ₹98,040 थी। यह अब ₹87,103 प्रति किलो बिक रही है।
सोने की कीमत में गिरावट की वजह:
सोने में 3 महीने की तेजी के बाद मुनाफा वसूली से मांग घटी है। डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद से अब तक डॉलर इंडेक्स 2.36% चढ़ा है। अमेरिकी बॉन्ड की कीमत बढ़ी है।
फेडरल रिजर्व ने उम्मीदों से कम 0.25% रेट कट किया। इन फैक्टर्स की वजह से भी सोने की डिमांड कम हुई। इसलिए कीमत में गिरावट हो रही है।
इसे भी पढ़ें