कारों की सेल्स घटी
मुंबई, एजेंसियां। बड़ी खबर आ रही है। सोना-चांदी और शेयर मार्केट ढलान पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 31 रुपए गिरकर 75,933 रुपए पर आ गया।
वहीं, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 81,050 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट रही, ये 24,795 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजर में आज भी गिरावट दिख सकती है।
सोना-चांदी का भाव गिरा:
सोना ₹31 गिरकर ₹75,933 पर आया, चांदी ₹260 सस्ती होकर ₹91,940 प्रति किलो बिक रही। सोने की कीमतों में 7 अक्टूबर को गिरावट रही।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 31 रुपए गिरकर 75,933 रुपए पर आ गया। इससे पहले दाम 75,964 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
चांदी में भी लगातार गिरावटः
वहीं, चांदी की कीमत में भी आज गिरावट रही। ये 260 रुपए गिरकर 91,940 रुपए प्रति किलो हो गई। बीते शुक्रवार को चांदी 92,200 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।
इसे भी पढ़ें
सोना पहली बार ₹75 हजार पार, चांदी ₹2,328 बढ़कर ₹90,730 प्रति किलो