Monday, July 28, 2025

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 से लिया ब्रेक, जानिए कब करेंगे वापसी

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आईपीएल की अंक तालिका में सबसे नीचे चल रहा हैं। उसे अब तक 7 मैचों में सिर्फ 1 जीत मिली है।

जिससे आरसीबी के फैन्स काफी दुखी थे। इसी बीच अब ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2024 से शारीरिक और मानसिक ब्रेक लेने का निर्णय लिया हैं।

उनकी टीम ब्रेक लेने की वजह से ही मैक्सवेल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए नहीं चुना गया था।

इस टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत मैक्सवेल के लिए अच्छी नहीं रही। उन्होंने 6 पारियों में सिर्फ 32 रन बनाए, जिसमें 3 बार तो उनका खाता तक नहीं खुला।

ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कि उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ मैच से खुद ही हटने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वो सकारात्मक योगदान नहीं दे पा रहे हैं।

मैक्सवेल ने कहा, ‘कुछ शुरुआती मैच मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अच्छे नहीं गए थे, इसलिए ये फैसला लेना आसान था।

मैंने पिछले मैच के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कोचों से बात की और कहा कि शायद किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जाए।

मैं पहले भी ऐसी स्थिति में रहा हूं, जहां आप खेलते रहते हैं और खुद को और मुश्किल में डाल लेते हैं। अभी यही सही समय है कि मैं खुद को मानसिक और शारीरिक आराम दूं।’

मैक्सवेल ने आगे कहा कि ‘टीम के प्रदर्शन को देखते हुए भी ये फैसला आसान था। हमारी टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही है और नतीजे भी यही दिखाते हैं।

मेरा व्यक्तिगत प्रदर्शन भी टीम के प्रदर्शन को ही दर्शाता है। पावरप्ले और बीच के ओवरों में हम पिछले कुछ सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन करते थे, लेकिन इस बार काफी कमी रह गई है।

मुझे लगा कि मैं पॉजिटिव योगदान नहीं दे पा रहा हूं। उसे देखते हुए किसी और खिलाड़ी को मौका देना सही होगा।

उम्मीद है कि कोई नया खिलाड़ी इस जगह पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएगा।’ भले ही वो अभी ब्रेक में है लेकिन जब मैक्सवेल पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे तब वो आईपीएल में वापसी करेंगे।

इसे भी पढ़ें

भाजपा का गाजियाबाद से गाजीपुर तक सफाया होगा : अखिलेश यादव

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories