पटना, एजेंसियां। बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी लव स्टोरी की खूब चर्चा हो रही है। यहां एक प्रेमिका दुल्हन के लाल जोड़े में ऑटो पर सवार होकर 80 किलोमीटर दूर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। फिर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
आखिरकार उनके प्यार की जीत हुई। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए। जहां दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। ग्रामीण भी इसके गवाह बने। प्रेमिका का नाम काजल कुमारी है। वहीं प्रेमी का नाम रुपेश कुमार है।
मामला बेगुसराय के भगवानपुर प्रखंड का है। रुपेश और काजल की मुलाकात डेढ़ साल पहले फेसबुक पर हुई थी। बातचीत होते-होते प्यार हो गया। दोनों साथ रहना चाहते थे, शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन खिलाफ थे।
बहुत मनाने के बाद भी नहीं मान रहे थे। जिसके बाद काजल लाल जोड़े में अपने घर से भाग गई। ऑटो पर सवार होकर 80 किलोमीटर दूर प्रेमी के घर जा पहुंची। वहां लड़के के परिजन भी शादी के लिए तैयार नहीं थे।
प्रेमिका की दिवानगी को देख ग्रामीणों ने प्रेमी के परिजनों को समझाया, जिसके बाद वो मान गए। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करवाई गई।
इसे भी पढ़ें