Monday, July 28, 2025

भाजपा छोड़कर पांच साल बाद फिर राजद में लौटे चार बार विधायक रहे गिरिनाथ सिंह, चतरा से हो सकते हैं प्रत्याशी

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और बिहार-झारखंड की सरकार में मंत्री रहे गिरिनाथ सिंह ठीक पांच साल बाद भाजपा छोड़कर फिर से राजद में लौट आए हैं।

उन्होंने पटना स्थित राजद कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनका स्वागत किया।

माना जा रहा है कि चतरा संसदीय सीट से पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है।

गिरिनाथ सिंह लंबे समय तक झारखंड प्रदेश राजद के अघ्यक्ष रहे हैं। 2019 में संसदीय चुनाव के पहले राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

वह उस वक्त चतरा सीट से भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने सुनील सिंह को वहां दुबारा प्रत्याशी बनाया था।

इस बार भी वह टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन निराशा हाथ लगी।

गिरिनाथ सिंह ने 30 मार्च को राजद सुप्रीमो लालू यादव से पटना में मुलाकात की थी। इससे बाद से चर्चा थी कि वो आरजेडी में वापसी करेंगे।

राजद में शामिल होने के बाद गिरिनाथ सिंह ने कहा कि वह सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध पार्टी में लौट आए हैं।

यह उनके लिए घर वापसी है। उन्होंने कहा कि राजद ने झारखंड में पलामू और चतरा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी की है।

आरजेडी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने गिरिनाथ सिंह की पार्टी में वापसी करने पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने उनका पार्टी में स्वागत किया है। संजय यादव ने कहा कि गिरिनाथ सिंह की वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

बिहारः लालू बेटी रोहिणी उतरी मैदान में, महिलाओं की उमड़ी भीड़

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Buddha Samyak Darshan Museum: बिहारः वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का उद्घाटन 29 जुलाई को, 15 देशों के...

Buddha Samyak Darshan Museum: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में विकास परियोजनाओं की लड़ी लगी है। CM नीतीश कुमार ने कहा...

Dabloo Yadav: बिहार का कुख्यात डबलू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी

Dabloo Yadav: हापुड़, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी डेब्लू सिंह को पुलिस ने मार गिराया है। यह मुठभेड़...

Bollywood films: बॉलीवुड फिल्मों के लिए अगस्त बना ब्लॉकबस्टर महीना! ‘वॉर 2’ से ‘धड़क 2’ तक आएगा एंटरटेनमेंट का...

Bollywood films: मुंबई, एजेंसियां। अगस्त 2025 बॉलीवुड प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने एक के बाद एक बड़ी फिल्में...

International cricket stadium: झारखंड में बनेगा एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जमशेदपुर में 49.50 एकड़ जमीन चिन्हित

International cricket stadium: जमशेदपुर। झारखंड में एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। इसके लिए जमशेदपुर में 49.50 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। झारखंड...

Aamir Khan: आमिर खान के घर पहुंचे 25 आईपीएस अधिकारी, टीम बोली- हम भी नहीं जानते वजह

Aamir Khan: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आमिर खान इन दिनों एक नई वजह से चर्चा में हैं। इस बार उनकी फिल्म...

Lakshya Sen: लक्ष्य सेन को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, फर्जी उम्र मामले में एफआईआर रद्द

Lakshya Sen: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जन्म प्रमाण पत्र में...

Manchester Test: मैनचेस्टर में भारत का ऐतिहासिक पल 5 बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने रचा टेस्ट रिकॉर्ड

Manchester Test: लंदन, एजेंसियां। मैनचेस्टर में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट...

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर खुले नालों का खत्म होगा खतरा, प्राधिकरण ने शुरू की 2 करोड़...

Greater Noida: नई दिल्ली, एजेंसियां। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की प्रमुख सड़कों पर खुले नालों से हो रहे हादसों को गंभीरता से लेते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories