Sunday, July 27, 2025

GATE-2024 का रिजल्ट जारी, जानें क्या-क्यां हैं फायदें

बेंगलुरू, एजेंसियां। IISc बेंगलुरु ने GATE-2024 यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड 23 से 31 मई के बीच डाउनलोड कर सकते हैं।

तीन सालों तक काम आएगा GATE का ये स्कोरः

IISc बेंगलुरु ने GATE के सभी पेपर्स के लिए मास्टर क्वेश्चन पेपर और ऑफिशियल फाइनल आंसर की जारी की। ये एग्जाम 3 से 11 फरवरी के बीच हुआ था। रिजल्ट अनाउंस होने के बाद तीन सालों तक GATE स्कोर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

GATE स्कोर के ये हैं फायदेः

GATE स्कोर की मदद से छात्र IITs, IISc, IIITs, NITs जैसे देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग जैसे स्पेशलाइज्ड MTech कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे।

शिक्षा मंत्रालय के अंडर रजिस्टर्ड कॉलेजों में MTech कर रहे स्टूडेंट्स को हर महीने स्टाइपेंड भी मिलता है।

NTPC, ONGC जैसे PSUs में GATE स्कोर से नौकरीः

GATE स्कोर की मदद से PSUs यानी IOCL, ONGC और NTPC जैसी सरकारी कंपनियों में नौकरी के लिए अप्लाय करने के लिए मदद कर सकते हैं।

NTPC, NPCIL , ONGC, THDC, AAI, BEML, HAL, BHEL, CEL, GAIL, HPCL, BPCL, MDL, NLC और पॉवर ग्रिड जैसी कंपनियों में इंजीनियरिंग के हर डिसिप्लिन जैसे – इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, माइनिंग के लिए अलग से GATE स्कोर का कट-ऑफ भी जारी किया जाता है।

इसकी मदद से कंपनियां कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट करती हैं और स्क्रीनिंग टेस्ट या इंटरव्यू के बाद इन कंपनियों में सीधी भर्ती मिल सकती है।

सरकारी फेलोशिप्स में फायदाः

कई सरकारी ऑर्गनाइजेशन जैसे – DRDO, BARC और ISRO की फेलोशिप्स में अप्लाय करने के लिए भी GATE स्कोर जरूरी है। GATE क्वालिफाई करने के बाद इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और आर्किटेक्चर से जुड़े क्षेत्रों में मास्टर्स प्रोग्राम या रिसर्च प्रोग्राम में एडमिशन और फेलोशिप या स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए भी GATE स्कोर एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया का हिस्सा होता है।

GATE क्वालिफाइड कैंडिडेट्स CSIR यानी काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च की लैब्स (CSIR-JRF) और CSIR स्पांसर्ड प्रोजेक्ट्स के लिए भी अप्लाय कर सकते हैं।

GATE स्कोर की मदद से ऐसे मिलेगी स्कॉलरशिप:

• अगर आप GATE स्कोर की मदद से केंद्र सरकार के किसी इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेते हैं, तो ही आप स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल होंगे।
• कुछ इंस्टीट्यूटट्स में सिर्फ GATE स्कोर की मदद से स्कॉलरशिप के लिए अप्लाय कर सकते हैं। वहीं, कुछ इंस्टीट्यूटट्स स्कॉलरशिप के लिए GATE स्कोर के साथ स्कॉलरशिप टेस्ट, इंटरव्यू या पिछला एकेडमिक रिकॉर्ड भी देखते हैं।
• GATE स्कॉलरशिप्स के लिए शिक्षा मंत्रालय ने गाइडलाइन भी सेट की है। इसके मुताबिक स्कॉलरशिप के लिए सिलेक्शन में 70% वेटेज GATE स्कोर को दिया जाएगा और 30% वेटेज स्कॉलरशिप टेस्ट, इंटरव्यू या पिछले एकेडमिक रिकॉर्ड को दिया जाएगा। हालांकि, इंस्टीट्यूट इन टेस्ट्स या इंटरव्यू का पासिंग क्राइटेरिया खुद सेट कर सकते हैं।

फॉरेन यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई का मौकाः

90% से ज्यादा GATE स्कोर होने पर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS), नयंग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटीज (NTU), टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्युनिक (TUM) में 2 साल के MS यानीई मास्टर्स इन साइंस प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।

ये यूनिवर्सिटीज GATE स्कोर के आधार पर भारतीय छात्रों को एडमिशन देती हैं।

IISc, IITs, IIM में कर सकते हैं रिसर्चः

GATE स्कोर के बेसिस पर IITs या IISc में PhD प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। अगर आपने बैचलर्स के बाद GATE क्वालिफाई किया है तो बिना मास्टर्स के भी आप PhD प्रोग्राम जॉइन कर सकते हैं।

वहीं, फेलोशिप प्रोग्राम इन मैनेजमेंट और IIM मुंबई में भी डॉक्टरल लेवल रिसर्च प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

देश के नवोदय विद्यालयों में बंपर वेकेंसी

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories